फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Made transformer Islamian Road fireball

इस्लामियां रोड का ट्रांसफार्मर बना आग का गोला

Sat, 18 Jun 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 18 Jun 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
बिजली की ओवरलोडिंग के चलते बहादुरगंज-इस्लामियां कालेज रोड के किनारे रखा ट्रांसफार्मर शनिवार की शाम अचानक तेज धमाके के साथ आग का गोला बनकर जलने लगा। दहशत जदा राहगीरों में भगदड़ मची तो रोड पर अफरा-तफरी हो गई। ट्रांसफार्मश्र जलने से आसपास के दर्जनों मकानों और दुकानों की बत्ती गुल हो गई। बहादुरगंज शहर का मेन मार्केट होने की वजह से उससे जुड़ने वाले सारे रास्तों पर दिन भर यातायात का भारी दबाव रहता है। बाजार को जेल रोड रोड से जोड़ने वाले इस्लामियां रोड पर भी वाहनों समेत राहगीरों की रेलमपेल बनी रहती है। इसी माहौल में शनिवार को शाम करीब साढ़े चार बजे सहारा दफ्तर के पास रोड के किनारे रखा 100 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ आग की लपटों से घिरा तो उध्यार से गुजर रहे लोगों के होश फाख्ता हो गए। ट्रांसफार्मर में आग से इलाके की बत्ती गुल हो गई। हालांकि, बाद में आग को बुझा लिया गया, लेकिन ट्रांसफार्मर काम लायक नहीं रहा। बहादुरगंज पॉवर सब स्टेशन के प्रभारी जेई शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर हटाया जा रहा है। रविवार को दोपहर तक ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली सप्लाई चालू करा दी जाएगी। जेई पांडेय के अनुसार इस फाल्ट से करीब 50 दुकानों और दो दर्जन घरों की बिजली बाधित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed