{"_id":"59d27f494f1c1bec538b56c2","slug":"machine-to-check-water-pollution-in-ss-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएस कॉलेज में जल प्रदूषण जांचने को लगी मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएस कॉलेज में जल प्रदूषण जांचने को लगी मशीन
शाहजहांपुर
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में पृथ्वी संस्था की ओर से जल प्रदूषण की जांच के लिए अत्याधुनिक संयंत्र की स्थापना की गई। इस प्रयोगशाला का उद्घाटन मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांधी जी के सपनों को पूरा करने का प्रयास लाल बहादुर शास्त्री ने प्रारंभ किया था, लेकिन उनके अधूरे प्रयासों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है।
स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि पृथ्वी संस्था द्वारा जल प्रदूषण के स्तर को जानने और उसे दूर करने के लिए आवश्यक सुझाव सरकार को देने के लिए रसायन विज्ञान विभाग में वॉटर एनालेसिस मशीन स्थापित की गयी है। यह जनपद में एक अनूठी पहल है। यह योजना एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हो रही है। स्वच्छ वातावरण के साथ-साथ हमें स्वच्छ पेयजल के लिए प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. ए.के. मिश्रा ने कहा कि पृथ्वी संस्था द्वारा जल की जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान में प्रयोगशाला को जिन संसाधनों की आवश्यकता पड़ेगी महाविद्यालय उसे पूरा करने के लिए तत्पर रहेगा।