{"_id":"5e84c3b98ebc3e78dd04c892","slug":"lpg-shahjahanpur-news-bly4014130145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच अप्रैल से मुफ्त मिलेंगे उज्जवला गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अप्रैल से मुफ्त मिलेंगे उज्जवला गैस सिलिंडर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उज्जवला योजना की लाभार्थियों को पांच अप्रैल से मुफ्त गैस सिलिंडर मिलने लगेंगे। यह योजना तीन माह तक प्रभावी रहेगी। जिले के लगभग 2.50 लाख कनेक्शन धारक इससे लाभान्वित होंगे।
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के जिला सचिव अनुज गुप्ता ने बताया कि इस योजना में लाभार्थी के बैंक खाते में सरकार की ओर से धनराशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। ग्राहक यह राशि बैंक से निकालकर गैस एजेंसी से अपना सिलिंडर ले सकते हैं। उज्जवला ग्राहकों को हर माह केवल एक रिफिल दी जाएगी और पहला सिलेंडर मिलने के बाद 15 दिन से पहले दूसरी बुकिंग नहीं कर सकेंगे। अगले माह की धनराशि तभी दी जाएगी, जब पिछले माह सिलिंडर लिया गया हो। यदि नहीं लिया तो अगले महीने की रिफिल की धनराशि नहीं दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए मोबाइल नंबर गैस एजेंसी पर उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने ग्राहकों से अनुरोध किया कि बुकिंग और भुगतान ऑनलाइन करें ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। डिलीवरी मैन, एजेंसी स्टाफ, ट्रक चालकों एवं अन्य कर्मचारियों की यदि कोरोना संक्रमण से मौत होती है तो इंडियन ऑयल कंपनी उनके परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता देगी। संवाद