{"_id":"c9182c199f8fdbec70a447c0cae1f381","slug":"love-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात समंदर पार से शादी का पैगाम लेकर आई डेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात समंदर पार से शादी का पैगाम लेकर आई डेना
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 12 Feb 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के डेलावेयर स्टेट में रहने वाली कैथोलिक डेना ग्रावल बुधवार सुबह तीन महीने का वीजा लेकर यहां पहुंचीं। खास मेहमान आने से सलमान के घर में जश्न का माहौल है। वेस्टर्न मनी ट्रांसफर नामक कंपनी में कार्यरत सलमान का डेना से फेसबुक के जरिए पहला संपर्क जुलाई, 2011 में हुआ था। इस समय बीकाम फाइनल के छात्र सलमान ने तब इंटर का एग्जाम दिया था। इसके बाद चैटिंग, फोन कॉलिंग और फिर वीडियो कॉलिंग पर दोनों ने गपशप के साथ-साथ एक-दूसरे की फेमिली बैकग्राउंड भी जान-समझ लीं। इसी दौरान दोनों के परिवारवालों को भी इस रिश्ते की जानकारी हो गई और परिवारों में शादी पर भी बातचीत होने लगी थी।
डेना ने पत्रकारों को बताया कि अगले तीन महीने तक मैं सलमान के घर पर उसके साथ रहकर एक-दूसरे को समझेंगे। इसके बाद अगले दौरे में वह शादी की तारीख तय करेंगी। डेना की मां कैथी ग्रावल, बडी बहन एना ग्रावल हाउस वाइफ हैं जबकि बड़ा भाई टाम ग्रावल एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि शादी के लिए सभी की सहमति है। शिक्षक सुल्तान अख्तर ने बेटे सलमान की खुशी में अपनी खुशी होने की बात कहकर रिश्ते को मंजूरी दे दी है।
हिंदुस्तानी साड़ी, चूड़ी और बिंदिया पसंद
नर्सिंग का डिप्लोमा कर स्किन एक्सपर्ट का काम करने वाली डेना का साड़ी, चूड़ियां और बिंदी बेहद पसंद है। फिलहाल डेना इस्लाम के रीति रिवाजों को समझ-बूझ कर खुद को भारतीयता के रंग में रंगने के बाद शादी करना चाहती हैं। उन्हें भारत की ईमानदारी, धार्मिक सहिष्णुता, सर्वधर्म समभाव आकर्षित करता है। उन्हें समोसा बहुत अच्छा लगता है। शादी के बाद डेना ने हिंदी और उर्दू पढ़ना और बोलना सीखने का इरादा जताया है।
विज्ञापन
शादी के लिए दूतावास की एनओसी जरूरी
बरेली। मैरिज रजिस्ट्रेशन अधिकारी एवं सब रजिस्ट्रार प्रवीन यादव ने बताया कि विदेशी महिला से शादी के लिए संबंधित दूतावास का अनापत्ति प्रमाणपत्र आवश्यक है। स्पेशल मैरिज रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत मजिस्ट्रेट के उनके यहां आवेदन करना होता है, जिसके आधार पर एक महीने का नोटिस जारी किया जाता है। साथ में संबंधित दूतावास से एनओसी के बारे में पुष्टि कराई जाती है। जब तक यह प्रक्रिया नहीं अपनाई जाएगी, तब तक मैरिज रजिस्ट्रेशन का प्रमाणपत्र जारी नहीं हो सकेगा।