फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lose-lose returned with the silver medal team of KV-2

रजत पदक के साथ लौटी केवी-2 की खो-खो टीम

Thu, 27 Aug 2015 11:37 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 27 Aug 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Lose-lose returned with the silver medal team of KV-2
केंद्रीय विद्यालय-दो की बालिकाओं ने अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक पर कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता केंद्रीय विद्यालय संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

शिक्षक विपिन कुमार मौर्य ने बताया कि इस समय देश भर में केंद्रीय विद्यालयों के संभाग स्तरीय खेल स्पर्धाएं चल रही हैं। विजेताओं एवं चयनित खिलाड़ियों को अक्टूबर में होने वाली केंद्रीय विद्यालय संगठन की 46वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसी कड़ी मेें उनके कॉलेज की टीम ने खुशबू रानी के नेतृत्व में संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में आयोजित संभाग स्तर की स्पर्धा में भाग लिया और उपविजेता बनकर कॉलेज का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

टीम में नैंसी रिदा, अनुप्रिया, प्रतिमा, कंठिका, चारु, प्रिया, रोजी, वर्तिका, सरस्वती, आंचल, आंचल तिवारी आदि बालिकाएं शामिल रहीं। उनकी टीम फाइनल में केंद्रीय विद्यालय जेएलए बरेली से कड़े संघर्ष के बाद 6-7 से पराजित हुई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नैंसी, रिदा, अनुप्रिया, प्रतिमा एवं कंठीका का चयन लखनऊ संभाग की टीम में किया गया है, जो कोचीन (केरल) में आयोजित होने वाली केंद्रीय विद्यालय संगठन की 46वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। टीम के प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य एसपी तिवारी, उप प्रधानाचार्य दीपक कुमार, खेल शिक्षक राज नारायण समेत स्टाफ के सदस्यों ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed