{"_id":"6197f7e71d9b47392c2cc5d4","slug":"loot-shahjahanpur-news-bly4666873159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंडा में महिलाओं से कुंडल, नकदी लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंडा में महिलाओं से कुंडल, नकदी लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन
बंडा में लूट का शिकार दीवान सिंह, हरप्रीत कौर, रमनदीप कौर
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा। सामान खरीदने जा रहे एक युवक और दो महिलाओं से दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने शारदा नहर की पटरी पर दो जोड़ी कुंडल और 15 हजार रुपये लूट लिए। विरोध पर महिला को पीटा। पुलिस पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका।
गांव नवीनगर निवासी दीवान सिंह पत्नी हरप्रीत कौर और अपने भाई गुरविंदर की पत्नी रमनदीप कौर के साथ सामान खरीदने बिलसंडा जा रहे थे। गांव गहलुईया के पास शारदा नहर पुल के आगे के पश्चिम पटरी पर दो बाइकों से पांच बदमाश आए और दीवान सिंह की बाइक रोक ली। तीन बदमाश दीवान सिंह और दोनों महिलाओं से लूट करने लगे और दो बदमाश बाइकों को स्टार्ट किए बैठे रहे।
विरोध करने पर बदमाशों ने दीवान सिंह, हरप्रीत कौर और रमनदीप कौर की पिटाई भी की। बदमाशों ने दोनों महिलाओं से सोने के कुंडल, तीन मोबाइल और 15 हजार रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। दीवान सिंह ने यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। दीवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने उनको कार्रवाई कार आश्वासन दिया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मौके पर पीआरवी गई थी। मेरे पास लूट की कोई सूचना नहीं आई है। मामला संदिग्ध है।