फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   long train

रोजा होकर लखनऊ से मुरादाबाद पहुंची शेषनाग

Thu, 30 Sep 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
long train
शाहजहांपुर। मुरादाबाद मंडल के रेलवे स्टेशनों से पहली बार तीन मालगाड़ी को एक साथ जोड़कर चलाया गया। इसको शेषनाग का नाम दिया गया है। 126 डिब्बों की मालगाड़ी रोजा रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद मुरादाबाद के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

अभी तक रेलवे की ओर की ओर से दो मालगाड़ी को एक में जोड़कर चलाया जाता था। जिसको ‘अजगर’कहा जाता था। अब रेलवे ने मुरादाबाद मंडल के रेलवे स्टेशनों से तीन मालगाड़ी को एक में जोड़कर चलाना शुरू किया है। इसको ‘शेषनाग’ का नाम दिया गया है। मालगाड़ी लखनऊ से सुबह 9 बजे चलकर दोपहर 12 बजे रोजा रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

यहां से मालगाड़ी मुरादाबाद के लिए रवाना हुई। इतनी लंबी मालगाड़ी को देखकर लोग वीडियो बनाने से नहीं चुके। लोको निरीक्षक वीरेंद्र झा ने बताया कि तीन मालगाड़ी को एक में जोड़कर चलाने से रेलवे को समय की बचत और आय अधिक होती है। मुरादाबाद डिवीजन में यह पहली बार है, जब तीन मालगाड़ी को एक में जोड़कर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोको पायलट व गार्ड के साथ लगाई गई निरीक्षक की ड्यूटी
‘शेषनाग’ मालगाड़ी के पहले वाले इंजन पर डीके श्रीवास्तव, गार्ड राजीव शर्मा, दूसरे इंजन पर लोको पायलट सुनील कुमार, गार्ड डीएस मीना, तीसरे इंजन पर लोको पायलट अजय कुमार तथा गार्ड रिजवान हसन की ड्यूटी थी। उनके साथ में रोजा रेलवे स्टेशन से लोको निरीक्षक पीएन प्रजापति को अलग से ड्यूटी पर लगाया गया। जिनका कार्य इंजन की देखरेख करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed