फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   lone distribution

बीओबी ने 3769 लाभार्थियों को 127 करोड़ रुपये के ऋण बांटे

Sat, 30 Oct 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
lone distribution
शाहजहांपुर के सिटी पार्क में बीओबी के कार्यक्रम में लाभार्थी को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री सु - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से लोदीपुर स्थित सिटी पार्क में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 3769 लाभार्थियों को 127 करोड़ रुपये के ऋण वितरण किए गए। साथ ही 10 किसान क्रेडिट कार्ड धारकों का सम्मान किया गया। एक जिला-एक उत्पाद के तहत ऋण वितरण और ट्रैक्टर ऋण के लाभार्थियों को चाबी सौंपी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी एस. आनंद, बीओबी मुख्य महाप्रबंधक पीवी राठी, महाप्रबंधक व अंचल प्रमुख अमरनाथ गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। बीओबी के क्षेत्रीय प्रबंधक मिहिर कुमार झा ने बताया कि कार्यक्रम में बैंक की ट्रैक्टर ऋण, केसीसी, एसएचजी, पीएमईजीपी, पीएम स्वनिधि, मुद्रा ऋण, वाहन ऋण, उपभोगता ऋण, गृह ऋण, पशुपालन ऋण आदि योजनाओं से कुल 127 करोड़ राशि का ऋण 3769 लाभार्थियों को स्वीकृत किया।
विज्ञापन

इसमें अकेले बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1241 लाभार्थियों को 38.20 करोड़, एसबीआई ने 940 लाभार्थियों को 43.13 करोड़, बैंक ऑफ इंडिया ने 590 लाभार्थियों को 33.15 करोड़, बड़ौदा यूपी बैंक ने 1451 लाभार्थियों को 21.93 करोड़ का ऋण वितरण किया। बैंकों ने ऋण वितरण में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीओबी उप क्षेत्रीय प्रबंधक नेत्रमणि, अग्रणी जिला प्रबंधक सीएस जोशी, बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान के निदेशक सचिन, बीओबी गोविंदगंज शाखा की मुख्य प्रबंधक एकता श्रीवास्तव, एसबीआई क्षेत्रीय प्रबंधक कौशल किशोर साहू, एसबीआई टाउनहाल शाखा मुख्य प्रबंधक विनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed