{"_id":"616f1efac867a166fc34f1a6","slug":"lone-distribution-shahjahanpur-news-bly4634602145","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम व एसपी ने 16.67 करोड़ रुपये ऋण के चेक बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम व एसपी ने 16.67 करोड़ रुपये ऋण के चेक बांटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। एसबीआई की ओर से मंगलवार को टाउनहाल शाखा में ऋण वितरण कार्यक्रम हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि कोई भी व्यापारी किसी बैंक शाखा में संपर्क कर केंद्र व राज्य सरकार की ऋण योजना का लाभ उठा सकता है।
एसबीआई टाउनहाल शाखा में आयोजित कार्यक्रम में डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसपी एस आनंद ने विभिन्न ऋण योजाओं के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत पत्र प्रदान किए। साथ ही कार ऋण से संबंधित चाबी भी लाभार्थी को दी। एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक कौशल किशोर साहू ने बताया कि ऋण मेला के माध्यम से बैंक द्वारा ग्राहकों को विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत 16.67 करोड़ की धनराशि के ऋण स्वीकृत पत्र लाभार्थियों को प्रदान किए गए। उन्होंने केंद्र सरकार की मुद्रा लोन, पीएम स्वनिधि, मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना, ओडीओपी योजना की जानकारी दी। मेले में जिले के रियल इस्टेट से संबंधित सिटी पार्क, साउथ सिटी, कई कार एजेंसियों आदि ने अपने स्टॉल लगाए।
मुख्य प्रबंधक विनीत गुप्ता ने ग्राहकों से बैंक के डिजिटल उत्पादों योनो, नेट बेकिंग, मोबाइल बैंकिंग का उपयग करने की अपील की है। इस मौके पर संचालक ऋषभ मिश्रा, विवेक सक्सेना, खादिम, सुमित, सूरज, रंजीत सिन्हा, अनिल कुमार, रामबरन, मनोज सिंह, संतोष, संजय, रोहित, देवेंद्र, शिवम, पुनीत आदि मौजूद रहे।