फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   loko pilot admit in isolation ward

जननायक एक्सप्रेस के लोको पायलट की बिगड़ी हालत, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Sun, 22 Mar 2020 05:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
loko pilot admit in isolation ward
रोजा/शाहजहांपुर। मुरादाबाद से जननायक एक्सप्रेस लेकर सीतापुर जा रहे लोको पायलट की बरेली जंक्शन से चलने के बाद खांसी-जुकाम की शिकायत हुई। कंट्रोल को सूचना देने के बाद रोजा स्टेशन पर लोको पायलट को उतारा गया। वहां रेलवे के डॉक्टर ने उनका चेकअप किया और कोरोना के लक्षण मिलने पर उन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं इंजन में सवार चार अन्य लोको पायलट को कंट्रोल की सूचना पर सीतापुर उतारा गया। उनका सीतापुर रेलवे अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

अमृतसर से चलकर दरभंगा जा रही जननायक एक्सप्रेस के लोको पायलट इब्ने हसन और सहायक लोको पायलट यशवंत कुमार मुरादाबाद से ट्रेन लेकर चले थे। मुरादाबाद से चलने के बाद यशवंत कुमार को खांसी, जुकाम की शिकायत हुई। यशवंत ने वाकी-टाकी से कंट्रोल को सूचना दी। कंट्रोल के आदेश पर रोजा में प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन को रोका गया। रोजा के डॉक्टर संजय राय टीम के साथ पहुंचे और यशवंत का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर उन्हें उतारकर जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं उनकी जगह पर दूसरे सहायक लोको पायलट लालता प्रसाद को भेजकर ट्रेन को रवाना किया गया। इसी ट्रेन से पैसेंजर ट्रेन चलाने के लिए एक लोको पायलट दिलीप कुमार और राहुल कुमार मौर्य को सीतापुर भेजा गया, लेकिन कंट्रोल के आदेश पर चारों लोको पायलट को सीतापुर रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया। चोरों का रेलवे अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

खांसी-जुकाम की शिकायत पर लोको पायलट को रोजा में उतारा गया था। यदि किसी को कोई तकलीफ है तो उसे ड्यूटी पर न आने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे प्रशासन की ओर से कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तरुण प्रकाश, मंडल रेल प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed