फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   lockdown

पत्नी को 30 किमी दूर ससुराल से घर लाया दिव्यांग युवक

Tue, 14 Apr 2020 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
lockdown
ट्राई साइकिल पर पत्नी को विदा कराकर ले जाते जोगराज - फोटो : POWAYAN
पुवायां। वाहन नहीं चलने के कारण दिव्यांग युवक 30 किमी दूर से ट्राई साइकिल पर पत्नी को विदा कराकर घर ले आया। युवक की पत्नी भी दिव्यांग है।
विज्ञापन

पुवायां के गांव पकड़िया हकीम निवासी जोगराज कुमार की ससुराल जनपद लखीमपुर के थाना मैलानी के गांव लोहचनपुर में है। जोगराज और उनकी पत्नी सीमा देवी जन्म से ही दिव्यांग हैं। दोनों के कमर से नीचे का हिस्सा काम नहीं करता है। खुटार पुवायां मार्ग पर गांव रामपुर कलां के पास ट्राई साइकिल से पत्नी और दस माह के बच्चे को ले जाते मिले जोगराज ने बताया कि उनके बच्चे को जन्म के बाद से ही सिर में एलर्जी की समस्या है। इसका इलाज गोला से चल रहा है। लॉकडाउन से पहले पत्नी बच्चे की दवा लेने गोला गई तो मायके में रुक गई। इसके बाद लॉकडाउन होने से वाहनों का चलना बंद हो गया।

सोमवार को वह ट्राई साइकिल से ससुराल गए थे। उन्हें उम्मीद थी कि लॉकडाउन में कुछ छूट मिलेगी तो वाहन से पत्नी को भेजकर वह ट्राई साइकिल से वापस आ जाएंगे, लेकिन मंगलवार को लॉकडाउन फिर से बढ़ जाने के कारण वह पत्नी बच्चे को ट्राई साइकिल से ही लेकर घर के लिए चल दिए। जोगराज ने कहा कि उन्हें कोरोना वायरस के बेहद खतरनाक होने के बारे में जानकारी है, लेकिन रोटी आदि बनाने में होने वाली समस्या के कारण पत्नी को लाना मजबूरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed