{"_id":"5783e2234f1c1b620b13d7e9","slug":"lock-breaking-enough-to-meet-the-inspector-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताले तोड़कर दिलाए पूर्ति निरीक्षक को अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताले तोड़कर दिलाए पूर्ति निरीक्षक को अभिलेख
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव तबादला होने के बाद भी अभिलेख नहीं देने पर सोमवार को डीएम के निर्देश पर पूर्ति कार्यालय में अलमारी का ताला तोड़कर पूर्ति निरीक्षक को अभिलेख दिलवाए गए। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे लिपिक ने जमकर हंगामा किया।
पूर्ति कार्यालय के लिपिक पवन यादव के खिलाफ तमाम शिकायतें मिलने पर उनका तबादला उन्नाव जनपद के लिए कर दिया गया था। पवन ने पुवायां के पूर्ति कार्यालय के तमाम अभिलेख अलमारी में रखकर ताला लगा रखा था और तबादले के बाद भी अभिलेख पूर्ति निरीक्षक को नहीं सौंपे थे, इससे कार्य बाधित हो रहा था। मामले की शिकायत डीएम से की गई तो डीएम ने एसडीएम को अलमारी का ताला तुड़वाकर अभिलेख पूर्ति निरीक्षक को दिलावाने के निर्देश दिए थे।
एसडीएम ने नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार को पूर्ति कार्यालय पहुंचकर ताला तुड़वाने का आदेश किया था। इसी के तहत सोमवार को दोपहर बाद पूर्ति कार्यालय में अलमारी का ताला तुड़वाकर अभिलेख पूर्ति निरीक्षक पीए खान के हवाले कर दिए गए। उधर, आदेश की जानकारी पाकर लिपिक पवन यादव भी पूर्ति कार्यालय पहुंचा और अलमारी का ताला तोड़े जाने का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। लिपिक का कहना था कि अलमारी में उसका कुछ जेवर आदि भी रखा था, जो गायब कर दिया गया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि लिपिक से चाबी देने को कहा गया, लेकिन उसने चाबी नहीं दी और आरोप लगाता रहा। मामले की रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से डीएम को भेजी जा रही है।