फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Local pilgrims stranded in snow Baba Baltal

बालटाल में फंसे बाबा बर्फानी के स्थानीय श्रद्धालु

Sat, 09 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Sat, 09 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Local pilgrims stranded in snow Baba Baltal
amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
0 कश्मीर में हिंसा के बाद जम्मू में कर्फ्यू का असर 
0 अमरनाथ गुफा से पूरे यात्रा मार्ग पर सेना का पहरा

आतंकवाद को कुचलने की कार्रवाई को लेकर कश्मीर घाटी में भड़की हिंसा से निपटने के लिए जम्मू और आसपास के क्षेत्रों में लगाए गए कर्फ्यू की वजह से बाबा बर्फानी के दर्शन करके लौट रहे शहर के श्रद्धालु गुफा से लेकर अहम पड़ाव बालटाल तक कई स्थानों पर फंस गए हैं। इससे श्रद्धालुओं के परिवार काफी चिंतित हैं, लेकिन अपनों से फोन पर बात करके उन्हें काफी राहत मिली।   
बता दें कि शहर से बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं के कई जत्थे हर साल पवित्र अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव बड़ा मंदिर के पुजारी पं. सुरेश चंद्र मिश्र हमेशा की तरह इस बार भी कई परिचितों को लेकर गत तीन जुलाई को जम्मू रवाना हुए थे। उनके जत्थे में पंकज श्रीवास्तव, वीके शुक्ला, देवेंद्र सक्सेना, अमर पाल सिंह, संतोष दीक्षित, आलोक तिवारी, प्रतिमा गुप्ता, विवेक तिवारी, शैलेंद्र कुमार, संजीव गुप्ता आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन

इसी तरह बहादुरगंज छोटी सब्जी मंडी निवासी सौरभ अग्निहोत्री अपने मित्र अमित समेत कई लोगों के साथ 14वीं बार बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए गत चार जुलाई को सुबह रवाना हुए थे। शनिवार को देर शाम वीके शुक्ला ने रेलवे में सीआईटी पद पर कार्यरत बहन तारा शुक्ला को बताया कि उनका जत्था सुरक्षा के लिहाज से सेना ने बालटाल में रोक लिया है और चिंता की कोई बात नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सौरभ ने घरवालों को दोपहर करीब डेढ़ बजे फोन कॉल करके राहत दी। उन्होंने बताया कि बाबा बर्फानी के दर्शन करके वापसी में गुफा से करीब पांच सौ मीटर के फासले पर ही सेना ने पूरा जत्था अपनी कस्टडी में लेकर आगे बढ़ने से रोक दिया है। सौरभ के अनुसार सेना की कड़ी निगरानी के बावजूद इलाके में हर समय अनहोनी का खतरा बना रहता है, लेकिन श्रद्धालु खुद को बाबा बर्फानी की सुरक्षा में मानते हुए पूरी तरह बेखौफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed