{"_id":"620c000bd0db1d252f10c504","slug":"litigation-on-dog-bite-shahjahanpur-news-bly475600271","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ता काटने पर दो पक्ष भिड़े, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ता काटने पर दो पक्ष भिड़े, कई लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर में ग्राम प्रधान के पति रूपराम वर्मा एवं जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर वर्मा उर्फ टॉफी के बीच जमकर विवाद हो गया। दरअसल ग्राम प्रधान पक्ष के एक युवक को जिला पंचायत सदस्य के कुत्ते ने काट लिया था। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई। इसके बाद आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य ने अपने 15-20 समर्थकों के साथ ग्राम प्रधान के घर पर हमला बोल दिया। जमकर पत्थरबाजी हुई। मारपीट में ग्राम प्रधान और उनके पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे मामले को शांत कराया। घटना की तहरीर दोनों तरफ से दी गई है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला ताहवरगंज निवासी प्रसून अग्निहोत्री मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे अपने रिश्तेदार शिवराज के साथ गाय के लिए चारा लेने बाइक से जा रहे थे। प्रसून के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर वर्मा उर्फ टॉफी के कुत्ते ने शिवराज के पैर में काट लिया। तब प्रसून ने बचाव के लिए कुत्ते को ईंट मार दी। इस पर जिला पंचायत सदस्य और उनके परिवारीजन भड़क उठे। दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि उन लोगों ने उसे घर में खींच लिया और कमरे में बंदकर लोहे की रॉड से जमकर पिटाई कर दी। प्रसून ने किसी तरह अपने पिता अवनीश अग्निहोत्री को मामले की जानकारी दी। अवनीश 112 नंबर पुलिस को लेकर वहां पहुंचे और प्रसून तथा शिवराज को लेकर ग्राम प्रधान पति रूपराम वर्मा के घर पर आकर बैठकर पूरा मामला बताने लगे। तभी सुबह साढ़े 10 बजे जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर वर्मा अपने 15-20 लोगों के साथ वहां आ गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। उनमें जमकर ईंट-पत्थर चले। मारपीट में ग्राम प्रधान माया देवी, उनके पति रूपराम वर्मा, पुत्र उत्कर्ष वर्मा, सौरभ घायल हो गए।
सूचना पर थाना रामचंद्र मिशन पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया। मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन रवि कुमार ने बताया कि मामले में ग्राम प्रधान पति रूपराम वर्मा तथा प्रसून अग्निहोत्री की ओर से जिला पंचायत सदस्य एवं उनके समर्थकों के खिलाफ तथा जिला पंचायत सदस्य हरि शंकर वर्मा के भाई भारत वर्मा की ओर से ग्राम प्रधान पति रूपराम वर्मा एवं प्रसून अग्निहोत्री पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
थाने से 50 मीटर की दूरी पर हुआ बवाल
ग्राम प्रधान माया देवी का घर थाने से 50 मीटर की दूरी पर मुख्य रोड पर स्थित है। इसके बावजूद उनके घर पर हमला हो गया और पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। पुलिस मौके पर काफी देर के बाद पहुंची। प्रभारी निरीक्षक निगोही में हुए बवाल में गए हुए थे।
थाने तहरीर देने जा रहा था, प्रधान समर्थकों ने किया विवाद: जिपं सदस्य
जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर वर्मा उर्फ टॉफी का कहना है कि प्रसून अग्निहोत्री ने उनके कुत्ते को कई बार ईंट फेंक कर मारी जो उनके घर के दरवाजे पर बार-बार आकर लग रही थी। जब इस बात को लेकर मना किया गया तो शिवराज गाली गलौज करने लगा। मामले की तहरीर देने में अपने समर्थकों के साथ थाने जा रहे थे। तब शिवराज, प्रसून और उसके पिता अवनीश अग्निहोत्री ग्राम प्रधान रूपराम वर्मा के साथ बैठे हुए थे। उन्हीं लोगों की तरफ से विवाद शुरू किया गया।
वर्जन
मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सरवर्णन टी, सीओ सिटी, शाहजहांपुर।