फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Liquor trafficking from ambulance five arrested 71 boxes recovered

शाहजहांपुर: एंबुलेंस से मरीज ले जाने की आड़ में शराब तस्करी, पांच गिरफ्तार, 71 पेटी बरामद 

Thu, 05 Aug 2021 04:58 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 05 Aug 2021 04:58 PM IST
सार

एंबुलेंस में बैठे सतीश और दिनेश निवासी ग्राम भदाना थाना सदर जिला सोनीपत, हरियाणा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एंबुलेंस के साथ चल रही एक बोलेरो कार को भी पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उसमें नौ पेटी शराब मिली। 

विज्ञापन
Liquor trafficking from ambulance five arrested 71 boxes recovered
एंबुलेंस से मरीज ले जाने की आड़ में शराब तस्करी, पांच गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में एंबुलेंस से मरीज ले जाने की आड़ में शराब तस्करी कर रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस को 71 पेटी शराब बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


एसओजी टीम और सदर बाजार थाने की पुलिस को मुखबिर से शराब तस्करी की सूचना मिली थी। पुलिस ने पुवायां रोड पर निगोही बाइपास पर घेराबंदी कर ली। बुधवार की रात लगभग डेढ़ बजे एक एंबुलेंस को शक के आधार पर रोका। एंबुलेंस की चेकिंग में उसमें 62 पेटी शराब बरामद हुई। 
विज्ञापन


एंबुलेंस में बैठे सतीश और दिनेश निवासी ग्राम भदाना थाना सदर जिला सोनीपत, हरियाणा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एंबुलेंस के साथ चल रही एक बोलेरो कार को भी पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उसमें नौ पेटी शराब मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बोलेरो में बैठे विक्रम निवासी राजपुर थाना बढ़ी जनपद सोनीपत, बलवान सिंह निवासी 128/17 बी वार्ड-24 हरिनगर कालोनी थाना मॉडल टाउन, पानीपत और यदुवीर निवासी रवाण्डा थाना खरखौदा जिला सोनीपत, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 338 फर्जी बारकोड, दो तमंचे, कारतूस और चाकू बरामद हुआ। सभी के खिलाफ थाना सदर बाजार में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

एंबुलेंस में मरीज होने का करते थे दिखावा
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन लोगों ने एक साथ मिलकर यह एंबुलेंस तैयार की है। इस पर लगी नंबर प्लेट फर्जी है। एंबुलेंस का इस्तेमाल शराब की अवैध तस्करी में करते थे। जहां शराब बेचने जाते थे वहीं आसपास के किसी जिले की फर्जी नंबर प्लेट एंबुलेंस में लगा लेते थे। एंबुलेंस में लाल-नीली बत्ती जलाकर और गाड़ी के हरे पर्दे बंद कर लेते थे ताकि पुलिस को लगे कि एंबुलेंस में मरीज जा रहा है। एंबुलेंस को जल्दी पुलिस वाले न रोकते हैं और न चेक करते हैं। इसी का फायदा उठाकर लंबे समय से तस्करी कर रहे थे।


मेन रोड की जगह लिंक रोड से तस्करी
एंबुलेंस के साथ-साथ दूसरी बोलेरो गाड़ी भी चलती थी, जिसमें कुछ शराब सैंपल पार्टी को दिखाने के लिए रख लेते थे। दिक्कत से निपटने के लिए तमंचा और चाकू भी साथ रखते थे। शराब की बोतल में फर्जी बारकोड लगा देते थे ताकि खरीदने वाली पार्टी को लगे कि शराब अच्छी गुणवत्ता की है। इससे शराब के अच्छे दाम मिल जाते थे। तस्करी के लिए मेन रोड की जगह लिंक रोड पकड़ते थे जहां चेकिंग कम होती है। शराब को हरियाणा से बिहार लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में पुलिस ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed