फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Liquor shops will remain closed for two days on holi in Shahjahanpur

Holi 2023: सात और आठ मार्च को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

Sun, 05 Mar 2023 01:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Mar 2023 01:39 PM IST
सार

आदेश के अनुसार दो दिन जिले में देसी, विदेशी शराब, बीयर, भांग आदि की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Liquor shops will remain closed for two days on holi in Shahjahanpur
शराब की दुकान (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर शाहजहांपुर जिले में शराब की दुकानें सात और आठ मार्च को बंद रहेंगी। इस दौरान देसी, विदेशी शराब, बीयर, भांग आदि की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि होली पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम-1910 की धारा-59 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि बंदी के लिए अनुज्ञापियों को कोई प्रतिफल देय नहीं होगा। आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

होली पर निकलेंगे 24 जुलूस

होली पर जिले में 2759 स्थानों पर होलिका का दहन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बड़े और छोटे लाट साहब समेत 24 जुलूस भी जिले में निकाले जाएंगे। होली पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस मुख्यालय से पर्याप्त फोर्स का आवंटन जिले में किया गया है। पिछले साल भी इतने ही स्थानों पर होलिका दहन किया गया था।

विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों के साथ जुलूस मार्ग का लिया जायजा

डीएम उमेश प्रताप सिंह ने होली पर निकाले जाने वाले छोटे एवं बड़े लाट साहब के जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। शनिवार को उन्होंने चौक कोतवाली से चार खंभा, केरूगंज, अंटा चौराहा होते हुए खिरनी बाग चौराहा, टाउनहॉल, घंटाघर से गर्रा फाटक तथा अजीजगंज तक मार्ग देखा। डीएम ने छोटे लाट साहब के जुलूस मार्ग का भी निरीक्षण किया। 

उन्होंने सरायकाइयां से हथौड़ा चौराहे तक जुलूस के मार्गों पर किए गए बैरिकेडिंग आदि कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को शेष व्यवस्था जल्द पूरी करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एसपी एस. आनंद, एडीएम प्रशासन संजय पांडेय, एडीएम एफआर त्रिभुवन, नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। 

बाइक पर स्टंट करना पड़ेगा भारी, पांच टीमें गठित

होली पर तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाने और स्टंट करने वालों को रोकने के लिए नागरिक पुलिस के अलावा यातायात पुलिस ने भी पांच टीमों का गठन किया है। ये टीमें बाइक पर स्टंट करने वालों पर नजर रखेंगी। यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी करेंगी।

होली पर शराब पीकर बाइक व कार दौड़ाने से अक्सर हादसे होते हैं। वर्तमान समय में रील बनाने के लिए स्टंट करना भी आम बात है। स्टंट और रील के फेर में होने वाले हादसों को लेकर पुलिस चिंतित है। एसपी के निर्देश पर सीओ यातायात जगदीश लाल टम्टा ने स्टंट पर रोक लगाने के लिए पांच टीमों का गठन किया है। उन्होंने बताया कि होली पर तमाम लोग शराब पीकर वाहन चलाते हैं। युवा स्टंट भी करते हैं। उन पर नियंत्रण के लिए छह मार्च से पांच टीमें काम शुरू करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed