फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Link to the basis for debt forgiveness bank account

कर्ज माफी के लिए आधार से लिंक कराएं बैंक खाता

Mon, 10 Jul 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Mon, 10 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की किसान कर्जा माफी योजना के तहत जिले में पिछले वित्तीय वर्ष में 31 मार्च से पहले तक कृषि ऋण लेने वाले 1.15 लाख किसानों के एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ होने हैं। योजना का लाभ उन्हीं किसानों को दिया जाएगा, जिन्होंने अपने आधार नंबर बैंक खातों से लिंक करा लिए हैं। डीएम नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में करीब 60 प्रतिशत किसानों ने अभी तक आधार नंबर बैंक खातोें से संबद्ध नहीं कराए हैं। उन्होंने संबंधित किसानों से आग्रह किया है कि वे योजना का लाभ पाने के लिए तीन दिन के अंदर आधार नंबर बैंक खातोें से लिंक करा लें। 
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लघु एवं सीमांत किसानों के उन्नयन और सतत विकास के लिए उन्हें ऋण माफी का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। इसके लिए किसानों को नजदीकी विकास खंडों और तहसीलों में लगाए जा रहे आधार कैंपों में जाने को प्रेेरित करें। उन्होंने कहा कि केवल उन्हीं किसानों के फसली ऋण माफ होंगे, जिन्होंने प्रदेश में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और कोआपरेटिव बैंक से लोन लिए हैं। अर्बन कोआपरेटिव बैंक से लिया गया ऋण माफ नहीं होगा। 
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अधिकारी शासनादेेश के अनुरूप ऐसे किसानों को भी ऋण मोचन योजना से लाभान्वित करें, जिन्होंने राजस्व विभाग द्वारा पट्टे पर दी गई जमीनों पर फसलें की हैं। उन्होंने किसानों को बैंक खातों में आधार नंबर के साथ मोेबाइल नंबर भी फीड कराने को प्रेरित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कृषि विभाग को इस योजना का नोेडल विभाग बनाया गया र्है। इसलिए विभाग के अधिकारी किसानों को जागरूक करने के साथ उनके आधार कार्ड बनवाने और उन्हें उनके बैंक खातोें से लिंक कराने का अभियान चलाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला स्तर पर गठित समिति सदस्य/एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार, डीआरडीए के परियोजना निदेशक अजय प्रकाश, उप निदेशक कृषि प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी आनंद कुमार त्रिपाठी, लीड बैंक अधिकारी चंद्रशेखर जोशी, सहायक निदेशक सूचना केएल चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा, जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed