{"_id":"5e751be78ebc3e78dc776f80","slug":"lineman-died-by-current-shahjahanpur-news-bly4002852147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के करंट से लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन के करंट से लाइनमैन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। कस्बे से घूरखेड़ा फीडर पर बिजली की 11 हजार की नई लाइन डालने का काम चल रहा है। जिसका ठेका बरेली की ईस्ट इंडिया कंपनी को दिया गया है। पुवायां के गांव पटई निवासी श्यामलाल का 40 वर्षीय पुत्र सत्यपाल कंपनी की ओर से लाइनमैन का काम कर रहा था। शुक्रवार को शट डाउन लेने के बाद गांव बहादुरपुर बुजुर्ग के पास काम चल रहा था। इस दौरान सुबह दस बजे अचानक बिजली आ जाने से सत्यपाल के करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। इसके बाद रस्सी बांधकर सत्यपाल को बमुश्किल पोल से उतारा गया।
जानकारी पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। जिला अस्पताल ले जाते समय सत्यपाल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने शाहजहांपुर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सत्यपाल की मौत से उसकी पत्नी फूलमती, 17 वर्षीय पुत्र सौरभ, 15 वर्षीय पुत्र गोविंद और 13 वर्षीय पुत्री दुर्गा का रो रोकर बुुरा हाल है। सत्यपाल के पास नौ बीघा जमीन है। इसके साथ ही वह लाइनमैन का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। पुवायां के एसडीएम रामाशंकर ने बताया कि पुवायां से घूरखेड़ा फीडर पर नई लाइन डाली जा रही है। जिसका ठेका ईस्ट इंडिया कंपनी को दिया गया है। सुबह शट्डाउन लेने के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने पोल से दो तारों के जंफर खोल दिए और एक का लगा रहने दिया। इसके बाद शट्डाउन खत्म करा दिया। लाइन शुरू होने के बाद एक तार में बिजली पहुंच गई और हादसा हो गया। सत्यपाल कंपनी का वर्कर था, इसीलिए कंपनी की ओर से ही सहयोग किया जा सकता है।
मृतक के परिवार वालों ने घटना की सूचना दी थी, जिसके आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी। - जसबीर सिंह, कोतवाली प्रभारी पुवायां