फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lined by putting three pillars, got supply after 12 hours

Shahjahanpur News: तीन खंभे लगाकर लाइन डाली, 12 घंटे के बाद मिली आपूर्ति

Sun, 20 Aug 2023 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Lined by putting three pillars, got supply after 12 hours
उपकेंद्र पर धरने पर बैठे उपभोक्ता
शाहजहांपुर। पुराने जिला अस्पताल के सामने बिजली का पोल टूटकर ई-बस पर गिरने के चलते क्षेत्र के 1300 उपभोक्ताओं के घरों में 12 घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब छह बजे ई-बस पर पोल टूटकर गिर गया था। हादसे के बाद जाम लग गया था, साथ ही छह ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति भी बाधित हो गई थी। रात में ही एसई जेपी वर्मा, एक्सईएन अरविंद कुमार आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी निगरानी में काम कराया। जेई के अनुसार, तीन नए पोल लगाकर नई लाइन डालकर सुबह में करीब 12 घंटे के बाद आपूर्ति बहाल की गई।

33 केवी लाइन ब्रेक डाउन
हथौड़ा को आने वाली 33 केवी लाइन रविवार को ब्रेक डाउन हो गई। काफी प्रयास के बाद भी लाइन न लगने पर सिटी पार्क उपकेंद्र से सप्लाई को जोड़कर चलाया गया।


बिजली न मिलने पर भड़के उपभोक्ता, धरना दिया

जैतीपुर। गढि़या रंगीन को पर्याप्त बिजली नहीं मिलने पर उपभोक्ता भड़क गए। उन्होंने उपकेंद्र पर हंगामा करते हुए धरना शुरू कर दिया। जेई के साथ वार्ता कर अधिकारियों से संपर्क साधकर कटौती की समय-सीमा कम कराने का लिखित समझौता होने पर धरना खत्म हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र में बिजली कटौती से नाराज लोगों ने उपकेंद्र पर हंगामा करते हुए धरना दिया। इस बीच ज्ञापन देकर बताया कि बिजली कटौती से लोगों को काफी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ रहा है। सभी फीडरों को रोस्टर के अनुसार सप्लाई दी जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रधान लालू प्रसा, निलेश गुप्ता, आकाश मानव, सुमित गुप्ता, गोविंद कश्यप, प्रदीप सक्सेना, अभिराम यादव, डॉ.यूके मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री से शिकायत के बाद बदला ट्रांसफार्मर
सिंधौली। ब्लॉक के सामने रखा ट्रांसफार्मर शुक्रवार की रात खराब हो गया। स्थानीय अफसरों के फोन नहीं उठाने पर लोगों ने ऊर्जा मंत्री से ट्वीट कर शिकायत की। ट्रांसफार्मर से लगभग दो सौ घरों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। शुक्रवार शाम को फाल्ट आने पर सही कराया। उसके बाद लो-वोल्टेज की समस्या आ गई। उपकेंद्र पर रात में हंगामा किया तो समाधान हुआ। रात ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई।उपभोक्ताओं ने जेई एसडीओ को फोन किए, लेकिन फोन नहीं उठाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed