फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   line hazir

दबिश के दौरान ग्रामीण की मौत के मामले में दो सिपाही लाइन हाजिर

Fri, 27 Aug 2021 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
line hazir
तिलहर के गांव धनेला में बुधवार की रात मृतक हरद्वारी लाल के परिजनों को समझाते एसपी ग्रामीण संजय बा - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर (शाहजहांपुर)। दबिश के दौरान गांव धनेला निवासी हरद्वारी लाल की पुलिस की पिटाई से मौत के मामले में दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्राथमिक जांच के बाद निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। वहीं गांव भुडेली के वेद प्रकाश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामदास को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात गांव भुडेली निवासी वेदप्रकाश वर्मा की जमीन के विवाद के चलते उसके पड़ोसी तहेरे भाई रामदास और उसके तीन पुत्रों ने कुल्हाड़ी और डंडों से प्रहार करके हत्या कर दी थी। हत्या आरोपियों की तलाश में तिलहर थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात में आरोपी रामदास के रिश्तेदार गांव धनेला निवासी हरद्वारी लाल (56) के घर पर दबिश दी थी। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने जबरन घर में घुसकर सभी से मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान हरद्वारी लाल की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

परिजन उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार शाम को हरद्वारी लाल का शव पोस्टमार्टम हाउस से आने के बाद पुलिस सुरक्षा में शव को उनके गांव पहुंचाया गया। इस दौरान एसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी और पुलिस अधिकारियों के समझाने और दबाव बनाने के बाद देर रात हरद्वारी लाल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव का अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। वीडियोग्राफी कर पैनल से कराए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में हरद्वारी लाल की मौत दिल में संक्रमण और दौरे से होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई की तहरीर दरकिनार, बेटे से पुलिस ने ली तहरीर
हरद्वारी लाल के भाई रामकुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में भाई की मौत को पुलिस की पिटाई से होना बताया था। वहीं थाना पुलिस ने रामकुमार की तहरीर को दरकिनार करते हुए हरद्वारी लाल के बेटे अरविंद से लिखाई गई तहरीर में उसके पिता हरद्वारी लाल की मौत बीमारी की वजह से होना दर्शाया है। अरविंद की तहरीर को ही पुलिस ने रिकॉर्ड में दर्ज किया है। इसमें पुलिस ने हेड कांस्टेबल ओमकार यादव के द्वारा पिता हरद्वारी लाल की पिटाई होना दर्शाया है। इसी आधार पर कांस्टेबल ओमकार यादव और रोहित संगवान को लाइन हाजिर किया है।
एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि फिलहाल थाने के हेड कांस्टेबल ओमकार यादव और रोहित सांगवान को लाइन हाजिर किया गया है। प्राथमिक जांच के बाद निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। सीओ परमानंद पांडे ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर रात में ही दोनों सिपाहियों को लाइन में भेज दिया गया है। वेदप्रकाश हत्याकांड के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस दबाव में किया अंतिम संस्कार
हरद्वारी लाल के एक भाई की वीडियो वायरल हो रही है। इसमें उसका भाई कह रहा है कि वह बहुत दबाव में है और पुलिस तथा कुछ अन्य लोगों के दबाव में उसे मजबूरी में भाई का अंतिम संस्कार रात में ही करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed