फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   lightning on parshuram janaynti

परशुराम जयंती पर घरों में जलाए दिये

Mon, 27 Apr 2020 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
lightning on parshuram janaynti
श़ाहजहांपुर। लॉकडाउन के बीच रविवार को परशुराम जयंती लोगों ने घरों में मनाई। इस दौरान लोगों ने कोरोना महामारी से मुक्ति की प्रार्थना की। इधर, जलालाबाद स्थित परशुराम मंदिर के कपाट बंद रहे। महंत ने सादगी के साथ पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन

लॉकडाउन में मंदिर बंद होने के कारण परशुराम जयंती पर होने वाले सभी आयोजन निरस्त करने की घोषणा प्रबंध समिति द्वारा पहले ही कर दी गई थी। अक्षय तृतीया पर्व पर दोपहर में मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय ने मंत्रोच्चारण के बीच भगवान परशुराम का जलाभिषेक तथा सांकेतिक रूप से हवन करने के बाद उनका भोग लगाकर आरती कर की। इस दौरान मंदिर के कपाट बंद रहे। इधर, नगरवासियों ने घरों में ही भगवान की पूजा अर्चना कर जयंती मनाई। महंत सत्यदेव पांडेय ने बताया कि वह पिछले बत्तीस वर्षों से मंदिर पर भगवान की सेवा करते आ रहे है, पहली बार भगवान की जयंती भक्तों की गैरमौजूदगी में मनाई गई। उधर, महंत की अपील पर शाम सात बजे नगरवासियों ने अपने अपने घरों पर दीपक व मोमबत्ती जलाए और घंटा घड़ियाल बजाकर परशुराम जयंती का उत्सव मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed