फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lightning broke out, the increased chill drizzle

बिजली कड़की, बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन

Sat, 07 Jan 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 07 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lightning broke out, the increased chill drizzle
शाहजहांपुर में छाया कोहरा
सर्दी का कहर ढा रहे मौसम का मिजाज शनिवार को और बिगड़ गया। सुबह से ठिठुरन का सामना कर रहे लोग दोपहर बाद आसमान पर छाए बादलों से बूंदाबांदी के साथ बिजली कड़कने से सहम उठे। सूरज दिन भर बादलों की ओट में छिपा रहा। देर रात से कोहरा गिरने के साथ शीतलहर चलने से तापमान भी 1.5 डिग्री लुढ़क गया। स्कूलों में शीत अवकाश के बावजूद जो कक्षाएं लगीं, उनमें छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सामान्य से बहुत कम रही। मौसम के तेवर शुक्रवार रात से ही बिगड़ गए थे। दो दिन से आसमान पर छाई बादलों की परत गाढ़ी होने के साथ आधी रात से बूंदाबांदी होने लगी। सुबह बाहर निकलने पर कोहरा कम दिखा, लेकिन वातावरण में नमी बढ़ने से सर्दी में खासा इजाफा हो चुका था। दोपहर 12 बजे तक सूरज चमकदार गोले की तरह बादलों को भेदने की कोशिश करता रहा, लेकिन धूप नहीं उतरी। कुछ देर बाद ही बादल घने होने के साथ शाम जैसी हो गई और फिर बूंदाबांदी होने लगी। देर शाम बादलों की तेज गरज के साथ बिजली कड़कने लगी। बारिश के चलते तमाम स्थानों पर अलाव भी नहीं जल सके। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव के अनुसार बूंदाबांदी से गेहूं और गन्ना आदि फसलों समेत खेतों में खड़ी सभी मौसमी सब्जियों पर इस्तेमाल कीटनाशकाें की धुलाई हो गई और इससे फसलों की बढ़वार भी तेज होगी। उन्होंने रविवार को दिन में धूप निकलने के साथ मौसम सामान्य रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed