फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   light

दीपावली से पहले जगमग और चौड़ी होंगी शहर की सड़कें

Thu, 23 Sep 2021 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
light
शाहजहांपुर। दीपावली से पहले शहर की सड़कों को जगमग किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से सड़कों को स्मार्ट रूप देने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

शहर की सड़कों के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके तहत बरेली मोड से गर्रा फाटक, पुत्तूलाल चौराहा से रोजा, हथौड़ा चौराहा (सुभाष चौराहा) से पुत्तू लाल चौराहा, अटसलिया फाटक से सुभाष चौराहा, लाल इमली चौराहा से सुभाष तिराहा, सुभाष तिराहा से ईदगाह होकर कनौजिया अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग समेत तमाम सड़कों से अतिक्रमण हटवाकर उनको चौड़ा कर दिया है।
इससे बाद इन सड़कों पर लगने वाले जाम की समस्या से भी निजात मिली है। अब इन सड़कों को स्मार्ट बनाने की तैयारी है। शहर के अंदर आने वाली सड़कों के बीच में जहां डिवाइडर बनाए गए हैं, तो बिजली के खंभे लगाकर उन पर लाइटें लगाने का काम किया जाएगा। नगर निगम के विद्युत विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती ने बताया कि नगर निगम अपने फंड से सड़कों को स्मार्ट बनाने का काम कर रहा है। जिन सड़क ों का चौड़ीकरण किया गया है, उनको स्मार्ट रोड बनाने के लिए डिवाइडर के साथ ही रोशनी के लिए लाइटें लगवाने, पाथ-वे बनवाने और पौधरोपण कराने का काम भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इसकी शुरुआत शहर के पुत्तू लाल चौराहा से सुभाष चौराहा मार्ग और हथौड़ा बुजुर्ग गांव होकर अटसलिया तक जाने वाले मार्ग से की जाएगी। दीपावली से पहले शहर की सड़कों को जगमग करने के लिए खंभे और उन पर लाइट लगवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed