फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   light problem

शाहजहांपुर में अंधेरा और सैफईं में जश्न

Sat, 21 Feb 2015 11:58 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 21 Feb 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
light problem
मुख्यमंत्री के भतीजे के तिलक समारोह के लिए सैंफई में शनिवार को हुए जश्न ने जिले को अंधेरा परोस दिया। पॉवर कारपोरेशन के एक अधिकारी की मानें तो जिले के हिस्से की बिजली काटकर इटावा भेजी जा रही है ताकि सैफईं को रोशन किया जा सके। इसलिए शुक्रवार को देर रात से सुबह दिन निकलने तक शहर अंधेरे में डूबा रहा।
विज्ञापन

जिले केलोगों केलिए बिजली संकट कोई नई बात नहीं है। बिजली उत्पादन के सापेक्ष मांग और पूर्ति में संतुलन बनाए रखने के लिए पॉवर कारपोरेशन के सिस्टम कंट्रोल ने पिछले वर्ष अक्तूबर से नौ घंटे का रोस्टरिंग शेड्यूल लागू कर रखा है। इसकेतहत सुबह, दोपहर और रात की तीन पालियों में कटौती हो रही है। घोषित कटौती कार्यक्रम के तहत शाम को पांच से सात बजे तक पॉवर कट लागू रहने के बाद बिजली सप्लाई सुबह चार बजे तक जारी रहती है, लेकिन शुक्रवार को आधी रात के बाद करीब डेढ़ बजे से बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन

चूंकि, मौसम बदलने के साथ अब मच्छरों की भिनभिनाहट भी बढ़ गई। इसलिए पंखे नहीं चल पाने से तमाम लोगों ने करवटें बदलते हुए रात गुजारी। खास यह रहा कि शनिवार को दिन निकलने पर आठ बजे तक बत्ती गुल रही और नियमित कटौती में कोई रियायत नहीं दी गई। हालांकि, रात में हुई अतिरिक्त बिजली कटौती पर कोई अधिकृत जानकारी देने को तैयार नहीं है, लेकिन विभाग के ही एक अभियंता ने संकेत दिया कि नार्थ ग्रिड की अधिकांश बिजली इटावा में खर्च हो रही है। अभियंता के अनुसार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से आगरा में भी बिजली डिमांड बढ़ी और इसी वजह से सिस्टम कंट्रोल ने जिले में कटौती अवधि बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटौती पर बिफरा सेवादल, आज होगा प्रदर्शन
यूपी बोर्ड परीक्षाओें के दौरान बिजली कटौती को लेकर विरोध प्रदर्शन कर चुके कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता सप्लाई में सुधार होने के बजाय कटौती का दायरा बढ़ जाने से बिफर उठे हैं। संगठन की शनिवार को हुई आपात बैठक में रविवार को लाल इमली चौराहे पर प्रदर्शन करके बिजली अफसरों का पुतला फूंकने का निर्णय किया गय। इस मौके पर सेवादल के शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ सहन नहीं होगा। अनूप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed