फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   light meater

पुराने मीटरों से रोशन मिले अफसरों के बंगले

Mon, 02 Feb 2015 12:11 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 02 Feb 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
light meater
पॉवर कारपोरेशन की टीम ने आज ऑफीसर्स कॉलोनी के आवासों को निशाने पर लिया। इस दौरान अफसरों के करीब एक दर्जन बंगलों में पुराने मेकेनिकल मीटर लगे पाए गए। ऐसे सभी मीटर बदलकर उनकी जगह इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए गए।  
विज्ञापन

पॉवर कारपोरेशन पिछले एक साल से मेकेनिकल मीटर हटाकर उनकी जगह इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाने का अभियान चलाए है। बिजली अभियंता जन सामान्य से बार-बार आग्रह कर रहे हैं कि रीडिंग में गड़बड़ी और अन्य दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर लगे पुराने मीटर बदलवा लें। इस अपील का लोगों से रिस्पांस भी मिल रहा है, लेकिन विभिन्न विभागों के अफसर इससे उदासीन रहे।
विज्ञापन

इसका खुलासा रविवार को डीएम कंपाउंड में कैंप लगाने वाली टीम के चेकिंग करने से हुआ। तीन दिन से कंपाउंड के कर्मचारी आवासों को निशाने पर लिए रही टीम ने रविवार को ऑफीसर्स कॉलोनी के बंगले चेक किए तो वहां करीब दो दशक पुराने मेकेनिकल मीटर से एक दर्जन कनेक्शन चलते पाए। तीन मीटरों में रीडिंग स्टोर मिलने से जाहिर हुआ कि लंबे समय से बिल भी जमा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि, इन कनेक्शनोें का बिल भुगतान संबंधित अधिकारियों के विभागों से होता है। इसलिए ‘राजकाज’ से जुड़े कनेक्शनों पर अनियमितता को लेकर कोई कार्रवाई करने के बजाय ऐसे सभी मीटर तत्काल बदल दिए गए, जिसके  लिए आम आदमी को काफी चक्कर काटने पड़ते हैं। एक्सईएन सिटी एके शुक्ला के अनुसार अफसरों के पुराने मीटर बदलने के साथ उनसे बकाया रकम भी जमा कराई गई।

शिविर में सिविल लाइंस, कटिया टोला, गोविंदगंज आदि क्षेत्रों के अन्य उपभोक्ताओं ने भी बकाया बिल जमा कराने के साथ दो नए कनेक्शन कराए। नौ उपभोक्ताओं ने ओटीएस के तहत सरचार्ज में छूट पाने के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया। एसडीओ इंद्रराज यादव के अनुसार छुट्टी के दिन सरकारी कर्मचारियों ने बिल जमा करने में काफी दिलचस्पी दिखाई। इस कारण विभाग को 2.90 लाख रुपये बकाया राजस्व मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed