फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   light bill

बिजली बिलों की रीडिंग घटाने वाला दलाल गिरोह सक्रिय

Wed, 17 Dec 2014 12:15 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 17 Dec 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
light bill
शहर में ऐसे लोगों का गिरोह सक्रिय है जो बिजली उपभोक्ताओं को बिलों में दर्ज रीडिंग कम कराने का लालच देकर उनसे दलाली कमा रहे हैं। टेलीफोन एक्सचेंज के पास मंगलवार को पॉवर कारपोरेशन की ओर से लगाए गए कैंप में मौजूद विभागीय टीम ने इलाके मेें चेकिंग अभियान चलाया तो महकमे में दलालों की सेंधमारी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

हुआ यह कि सुबह से दोपहर तक बिजली शिविर में बाकीदार उपभोक्ताओं ने बमुश्किल सवा लाख रुपये धनराशि जमा कराई जब कि क्षेत्र के तमाम घरेलू कनेक्शनों पर करीब पांच लाख रुपये से अधिक राजस्व बकाया है। ऐसे उपभोक्ता भी बड़ी तादाद में पहुंचे जो बिलों का भुगतान करने से पहले उनमें संशोधन कराना चाहते थे। जांच में उनके बिल सही पाए जाने पर भी लोग देनदारी चुकता करने को तैयार नहीं हुए तो कर्मचारियोें का माथा ठनका।
विज्ञापन

कैंप की कमान संभाले बहादुरगंज सब स्टेशन के प्रारी जेई शैलेंद्र पांडेय ने इलाके के कनेक्शन चेक कराए तो कई ऐसे उपभोक्ता सामने आए जो अपने पिछले भुगतान नहीं दिखा पाए। इन लोगों ने अफसरों को बताया कि उन्होंने देय धनराशि कम कराने के लिए अपने बिल एक व्यक्ति और उसके साथियों को दे रखे हैं। यह भी पता चला कि बिलों पर दर्ज रकम कराने का ‘मेहनताना’ भी दे रखा है। जेई के अनुसार ऐसे पांच कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फील्ड में जाने पर होती है दिक्कत
‘दलालों की सक्रियता के कारण विभागीय कर्मचारियों को फील्ड में जाने पर काफी दिक्कत होती है। कुछ रकम देकर रीडिंग कम कराने के लालच में फंसे उपभोक्ता मौके पर कोई सहयोग नहीं करते। इस बावत बुधवार को संगठन की ओर से अफसरों को रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।’

-शैलेंद्र पांडेय, जिलाध्यक्ष, राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन

नाम बताएं तो होगी कड़ी कार्रवाई
‘यह प्रकरण फिलहाल मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर उपभोक्ता रीडिंग घटाने वालों के नाम-पतों सहित शिकायत करें तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को चाहिए कि वे अपने बिल भुगतान केवल अधिकृत विभागीय काउंटरों पर ही करें।’
-एकेशुक्ला, एक्सईएन सिटी, पॉवर कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed