फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "Life is precious, it shields in discipline '

‘जीवन अनमोल है, इसे अनुशासन में ढालें’

Tue, 09 Aug 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Tue, 09 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
"Life is precious, it shields in discipline '
ट्रैफिक लाइट्स - फोटो : amarujala
लायंस सुगंध की एसएस कॉलेज में हुई कार्यशाला में बोले सीओ सिटी  
विज्ञापन

कहा: यातायात नियमों का पालन कर अपना ही नहीं, दूसरों का जीवन भी बचाएं

 लायंस क्लब सुगंध की ओर से युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने तथा जीवन को मौज-मस्ती के साथ जीने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
एसएस कॉलेज के बीएड विभाग में लगी कार्यशाला में मुख्य अतिथि सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि युवा समाज की रीढ़ होते हैं। इसलिए उनमें सकारात्मक सोच विकसित करने की बहुत जरूरत है। समस्याएं कैसी भी हों, यदि युवा उसका समाधान करने की मन से ठान ले, तो वह उसका समाधान करके दम लेता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति को इसी तरह जीवित रखे, ताकि समाज को मजबूती मिल सके। इस दौरान उन्होंने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सभी से उनका पालन करने का संकल्प दिलाया। 

सीओ सिटी ने कहा कि जीवन अनमोल है, इसकोे जितना अनुशासन में ढाला जाएगा, यह उतना ही निखरता जाएगा। यातायात नियमों की जानकारी रखकर हम न सिर्फ स्वयं को सुरक्षित रख पाएंगे, बल्कि दूसरों को भी सुरक्षा दे सकेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अवनीश कुमार मिश्र, लायंस क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय चोपड़ा, टीएसआई आलोक मिश्रा, विकास मेहरा, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. एमके वर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। क्लब की अध्यक्ष अल्पना श्रीवास्तव के संचालन में हुई कार्यशाला में सचिव काजल खन्ना ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में रीना अग्रवाल, रिद्धि बहल, अमरजीत बावा, ज्योति शर्मा, स्मिता जौहरी, अनु मिश्रा, फरहा दीबा, डॉ. टीना अग्रवाल आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed