फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   LIC workers on two-hour strike against IPO

आईपीओ के खिलाफ दो घंटे की हड़ताल पर रहे एलआईसी कर्मचारी

Thu, 05 May 2022 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
LIC workers on two-hour strike against IPO
शाहजहांपुर के एलआईसी कार्यालय में बुधवार को प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का आईपीओ लाने की तैयारी तेजी से चल रही है। इसके खिलाफ बुधवार को एलआईसी कर्मचारी दो घंटे की हड़ताल पर रहे। इस दौरान उन्होंने सरकार से आईपीओ वापस लेने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया इंश्योरेंस इम्प्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बीमा कर्मी संघ बरेली मंडल की शाहजहांपुर शाखा सदर कार्यालय में कर्मचारी इकट्ठे हुए। हड़ताल कर सरकार के कदम की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। मंडलीय उपाध्यक्ष शमीम आजाद ने कहा कि सरकार पब्लिक सेक्टर पर जो कुदृष्टि डाल रही है, यह देशहित में नहीं है। पब्लिक सेक्टर देश की धड़कन होती है, इसका कुछ हिस्सा आईपीओ के माध्यम से बेचकर सरकार अच्छा कार्य नहीं कर रही है, इसके दुष्परिणाम होंगे।
विज्ञापन

शाखा सचिव मुनव्वर अली ने कहा कि सरकार मनमानी पर उतारू है। एलआईसी के कर्मचारी अंतिम समय तक सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते रहेंगे। इस दौरान हरिकिशोर पाठक, गंगा प्रसाद, अरुण रस्तोगी, हरिश्चंद्र राठौर, शशांक सक्सेना, रजत सेठ, अभिषेक सिंह, हिमांशु बल्लभ द्विवेदी, सुशांत बोस, आशी शंखधार, हिमानी मेहरोत्रा, भावना राठौर, रजत अग्रवाल, अंजनेय राज, मोहम्मद सादिक, मोहम्मद ताहिर, भगवान दीन, मुदित गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed