फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Leopard took away the dog from the farm house in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: हीरपुर के फार्म हाउस से कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ, खुटार इलाके में दहशत

Fri, 20 Sep 2024 04:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Sep 2024 04:03 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले के खुटार क्षेत्र में इन दिनों तेंदुए का आतंक है। गुरुवार रात तेंदुआ गांव हीरपुर के एक फार्म हाउस पर पहुंच गया। यहां से कुत्ते को दबोच ले गया।

विज्ञापन
Leopard took away the dog from the farm house in Shahjahanpur
तेंदुए के पैरों का निशान देखता किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जिले के खुटार क्षेत्र में चकतहा और केएमसी फार्म के पास कुत्तों को मारने के बाद अब तेंदुआ गांव हीरपुर के एक फार्म हाउस से कुत्ते को दबोच ले गया। इससे इलाके में दहशत फैल गई। वनकर्मियों ने जांच कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन


गांव हीरपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात दस बजे खाना खाने के बाद सब लोग सोने चले गए। उनका कुत्ता दरवाजे के बाहर घूम रहा था। अचानक कुत्ते ने जोर से भौंकना शुरू कर दिया। इस पर वह बाहर निकले और टॉर्च से रोशनी में देखा तो कुछ दूर तेंदुआ खड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


वह पीछे भागे, इस बीच तेंदुए ने कुत्ते को दबोच लिया और गन्ने के खेत में खींच ले गया। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग भी उठ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी लाठी, डंडे लेकर आ पहुंचे, लेकिन रात होने और तेंदुए के डर के कारण कोई भी गन्ने में जाकर कुत्ते को बचाने की हिम्मत नहीं कर सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में खेतों पर न जाएं ग्रामीण 
राजेंद्र सिंह ने तेंदुआ होने की सूचना वनकर्मियों को भी दी। वनकर्मी मौके पर पहुंचे और पैरों के निशान तलाश किए। वनकर्मियों ने तेंदुए के पैरों के निशान बताते हुए लोगों से सतर्क रहने, खेतों पर समूह में जाने, रात में खेतों पर जाने से बचने की सलाह दी है। 

रेंजर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर वनकर्मियों को भेजा गया था। तेंदुआ के पैरों के निशान मिले हैं। कॉम्बिंग कर तेंदुए को जंगल में खदेड़ा जाएगा। तेंदुआ देखे जाने से लोगों में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed