फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Leopard

खेत जोत रहे किसान के ट्रैक्टर के सामने आया तेंदुआ

Tue, 09 Nov 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Leopard
खुटार के गांव बेला में खेत में बैठा तेंदुआ - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। सोमवार रात खेत जोतते समय ट्रैक्टर के सामने तेंदुआ आ गया। किसान ने ट्रैक्टर को दूर रोक कर बाघ का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। गांव बेला निवासी पवन सिंह सोमवार देर शाम गेहूं की बुवाई के लिए खेत की जुताई कर रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच एक तेंदुआ पड़ोस के गन्ने के खेत से आकर पवन सिंह के खेत में बैठ गया। ट्रैक्टर की लाइट पड़ने पर तेंदुआ दिखा तो पवन सिंह ने काफी दूरी पर ही ट्रैक्टर को रोक दिया और तेंदुआ का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। बाद में उन्होंने ट्रैक्टर को आगे बढ़ाया तो तेंदुआ कुछ दूर जाकर बैठ गया और बाद में गन्ने के खेत में चला गया।
विज्ञापन

पवन सिंह ने बताया कि कुछ देर बाद तेंदुआ गन्ने के खेत से निकाला और उनके कुत्ते को पकड़ लिया। तेंदुआ कुत्ते को गन्ने के खेत में लेकर चला गया है। उन्होंने तेंदुआ की सूचना यूपी-112 पर दी, तो पुलिस मौके पर पहुंची और वनकर्मियों को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया। इसके बाद पुलिस पवन सिंह को वनकर्मियों का मोबाइल नंबर देकर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनकर्मियों के फोन नहीं उठाने से गांव के लोगों में रोष है। गांव के लोगों का कहना है कि तेंदुआ से गांव के लोगों को खतरा है, लेकिन वनकर्मी फोन ही नहीं उठा रहे हैं और पुलिस भी खानपूरी कर लौट गई है। ऐसे में तेंदुआ रात में गांव में आ सकता है।
जिला पंचायत सदस्य के पति ने भी देखा तेंदुआ
खुटार प्रथो से जिला पंचायत सदस्य पूजा मिश्रा के पति प्रवीण मिश्रा ने बताया कि उन्होंने भी रविवार रात तेंदुआ को बंडा खुटार मार्ग पर देखा था। तेंदुआ नदी के पास रोड पर ही मिला था। तेंदुए को रोड पर देख उन्होंने अपना वाहन रुकवा लिया और तेंदुए के हट जाने के बाद वह खुटार को रवाना हुए।
गंगसरा, गुटैया क्षेत्र में काफी दिन तक रहा था तेंदुआ
पुवायां थाना क्षेत्र और खुटार रेंज के गांव गंगसरा और गुटैया क्षेत्र में तेंदुआ काफी दिन तक डेरा जमाए रहा था। तेंदुए ने एक किसान पर भी हमला करने का प्रयास किया था, लेकिन किसान के कुत्ते के तेंदुए पर हमला कर देने के कारण किसान की जान बच गई थी, लेकिन तेंदुए ने कुत्ते को मार डाला था। इसके बाद तेंदुआ एक फार्मर के यहां से भी कुत्ते को खींच ले गया था और मार डाला था।
मौके पर गए बिना ही बता दिया जंगली बिल्ली
डीएफओ के मोबाइल पर कॉल की गई तो फोन रिसीव करने वाले ने अपना नाम राजेंद्र सिंह बताया। बताया कि वह डीएफओ के स्टेनो हैं। डीएफओ ट्रेनिंग पर गए हैं। तेंदुए के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कहने के 15 मिनट बाद उन्होंने बताया कि जांच की गई है और बेला में जंगली बिल्ली देखी गई है।

राजेंद्र सिंह के फोन के बाद किसान पवन सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रात सवा आठ बजे तक मौके पर कोई वनकर्मी नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जंगली बिल्ली इतनी बड़ी नहीं होती है। बिना मौके पर आए वन विभाग के लोग तेंदुए को जंगली बिल्ली कैसे बता सकते हैं।
तेंदुआ होने और कुत्ते का शिकार किए जाने की जानकारी नहीं मिली है। स्टाफ को मौके पर भेजकर पता लगवाया जा रहा है।
डीएस यादव, रेंजर खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed