फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   leopard fear in ocf

तेंदुए की दस्तक से दो माह तक दहशत में रहे थे लोग

Sun, 01 Mar 2020 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
leopard fear in ocf
शाहजहांपुर। लगभग आठ माह पहले कैंट एरिया में तेंदुए ने दस्तक दी थी। वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया और बकरी भी बांधी, लेकिन बकरी को निवाला बनाकर तेंदुआ सुरक्षित ठिकाने पर निकल गया और वन विभाग के हाथ नहीं आया। दो माह तक लोग दहशत में रहे। शुक्रवार रात एक बार फिर तेंदुए की आहट ने लोगों को दहशत में डाल दिया है।
विज्ञापन

पहली बार वर्ष 2019 के जुलाई माह में कैंट एरिया में केवी-वन स्कूल की दीवार पर बैठे हुए तेंदुए की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। दहशत में आए लोगों ने वन विभाग को सूचना दी तो शुरूआत में वन विभाग ने इसे हल्के में लिया, लेकिन कैंट एरिया की खुली सड़क को पार करते हुए उसकी फुटेज दिखी तब वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया और कई स्थानों पर कैमरे भी लगाए गए। जिसमें उसकी फुटेज कैद हुई, लेकिन वह वन विभाग के हत्थे नहीं आया। पूरे दो माह तक आंख-मिचौली चलती रही। फिर लगा कि तेंदुए ने अपना ठिकाना बदल लिया और कहीं सुरक्षित स्थान पर चला गया। उस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने भी तेंदुआ देखे जाने की बात लोगों को बताई थी। रात के समय लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया था। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम सुबह से लेकर रात तक लगी रही, लेकिन वह फिर भी नहीं मिल पाया था। एक बार फिर तेंदुए की दस्तक ने कैंट एरिया में खलबली मचा दी है।
विज्ञापन

जानवरों का शिकार कर भरता रहा पेट
कैंट एरिया का जंगल करीब 70 एकड़ में फैला हुआ है। इसलिए यहां गोवंशीय पशु व अन्य जानवर भी घूमते रहते हैं। तेंदुआ ऐसे जानवरों को निवाला बनाकर अपना पेट भरता रहा। कई स्थानों पर मृत मिले पशुओं को देखकर लोगों ने इसी तरह की पुष्टि की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed