फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Land not available, hostel for working women will not be built at present

Shahjahanpur News: नहीं मिली जमीन, फिलहाल नहीं बन पाएगा कामकाजी महिलाओं का हॉस्टल

Tue, 24 Oct 2023 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Land not available, hostel for working women will not be built at present
शाहजहांपुर। सेफ सिटी के तहत कामकाजी महिलाओं के लिए हाॅस्टल बनाए जाने का प्रोजेक्ट जमीन के अभाव में अटक गया है। पूर्व में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, चौक के जूनियर भवन की जमीन को उपयुक्त मानते हुए नगर आयुक्त ने डीआईओएस से रिपोर्ट मांगी थी। डीआईओएस ने शिक्षा विभाग के पास जमीन नहीं होने की बात कहते हुए इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन


सभी नगर निगमों को सेफ सिटी के रूप में विकसित करने के लिए राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत सौ महिलाओं की क्षमता का वर्किंग वूमन हॉस्टल बनाया जाना है। इसके लिए शहर में लगभग तीन सौ वर्ग गज जमीन की आवश्यकता है।
विज्ञापन

नगर निगम के पास शहरी क्षेत्र में जमीन न मिलने पर नगर निगम ने जीजीआईसी की पुरानी बिल्डिंग का निरीक्षण किया था। प्रस्ताव रखा था कि चार करोड़ रुपये की लागत से यहां हॉस्टल को बनाया जा सकता है। पर्याप्त जमीन होने के चलते नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने डीआईओएस हरवंश कुमार से जमीन को लेकर आख्या मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य विमला वर्मा से पूरे मामले की जानकारी ली। शिक्षा विभाग अपनी जमीन का उपयोग शिक्षण कार्य के लिए करना चाहता है इसलिए जमीन देने से इन्कार कर दिया। डीआईओएस की रिपोर्ट आने के बाद नगर निगम ने दूसरे स्थान पर जमीन तलाशना शुरू कर दिया है।

-
जमीन दी तो शिक्षण कार्य में आएगी दिक्कत
जीजीआईसी को हाल में ही अपना नया भवन मिला है। हालांकि नया भवन मिलने के बाद भी समस्या खत्म नहीं हुई। भवन में शिक्षण कार्य के लिए कक्ष व लैब बनाकर दी गईं, लेकिन स्टोर नहीं बनाया गया। स्कूल की लैब का केमिकल समेत काफी सामान पुराने भवन में रखा हुआ है। इसके चलते जमीन देने से इन्कार कर दिया गया है।
-
नगर आयुक्त का पत्र आने के बाद जानकारी कराई गई है। शिक्षा विभाग के पास जमीन नहीं है, जो नगर निगम को उपलब्ध कराई जा सके।
- हरवंश कुमार, डीआईओएस
-
जमीन अभी नहीं मिल सकी है। 100 बेड के हॉस्टल के लिए किसी दूसरी जगह पर जमीन को तलाश किया जाएगा।
- संतोष शर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed