{"_id":"5731f1be4f1c1bf939919dc6","slug":"krnapur-warehouse-began-weighing-on-the-forks","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनापुर गोदाम के कांटे पर शुरू हुई तोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनापुर गोदाम के कांटे पर शुरू हुई तोल
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 11 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव करनापुर स्थित गोदाम के धर्मकांटे पर मंगलवार से तोल शुरू हो गई। अभी तक तोल गांव गंगसरा के कांटे पर हो रही थी। करनापुर के गोदाम पर पुवायां, बंडा, खुटार और सिंधौली के सेंटरों पर खरीदे गए गेहूं का भंडारण हो रहा है। गोदाम पर लगा तोल कांटा प्रति ट्रक दो क्विंटल गेहूं कम बता रहा था। इसके बाद ट्रकों को गांव गंगसरा के कांटे पर तुलवाया जाने लगा। ट्रक चालकों को तोल के लिए तीन किमी दूर गंगसरा जाना और आना पड़ता था, इसके अलावा तोल के प्रति ट्रक सौ रुपए भी देने पड़ते थे। ट्रक चालकों का एक आरोप यह भी था कि गोदाम पर दबंग ठेकेदार अपना गेहूं बिना नंबर के ही उतरवा रहे हैं। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मंगलवार से ही गोदाम के धर्मकांटे पर तोल शुरू करा दी गई। ट्रक चालकों को भी नंबर आवंटित कर उतार शुरू कराया गया। इससे चालक और ठेकेदारों ने चैन की सांस ली है।
विज्ञापन