फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Krishna Raj cabinet likely

कृष्णा राज के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना

Tue, 05 Jul 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 05 Jul 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
Krishna Raj cabinet likely
कृष्णा राज के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना
 भाजपा की तेज-तर्रार सांसद कृष्णा राज को केंद्र सरकार में मंत्री पद मिलने की संभावना से भाजपाइयों की बांछें खिल गई हैं। सुबह करीब नौ बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का बुलावा मिलते ही सांसद सभी कार्यक्रम स्थगित करते हुए तत्काल अपने करीबियों के साथ दिल्ली कूच कर गईं। दिल्ली जाते समय उन्होंने अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि हाईकमान जो भी जिम्मेदारी सौंपेगा, उसको वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की पूरी कोशिश करेंगी। अभी उन्हें केवल दिल्ली पहुंचने का आदेश दिया गया है, इसलिए वह कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। यदि उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है तो यह शाहजहांपुर की जनता और कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। सांसद के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना संबंधी खबर जैसे ही सुबह टीवी चैनलों ने प्रसारित की, तो कृष्णा राज के पास फोन पहुंचने शुरू हो गए और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि वह सुबह दिनचर्या में व्यस्त थीं, उन्होंने टीवी नहीं देखा था। जब लोगों के फोन पहुंचने शुरू हुए तो उन्हें उनकी बातों पर विश्वास ही नहीं हुआ, इसी बीच करीब नौ बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फोन करके तत्काल दिल्ली पहुंचने को कहा। उनका कहना है कि वह ईश्वरवादी हैं, इसलिए हमेशा उन्होंने माना है कि ईश्वर जो करेगा, अच्छा ही करेगा। आनन-फानन में वह तैयार होकर पति वीरेंद्र कुमार, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय सत्यभान सिंह भदौरिया और बाबूराम गुप्ता, पंकज गुप्ता, सूरज तिवारी आदि के साथ दिल्ली रवाना हो गईं। मंगलवार को केेंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में उन्हें विधानसभा चुनाव को देखते हुए कोई खास जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।  
विज्ञापन


दूसरे प्रयास में सांसद बनी हैं कृष्णा राज
कृष्णा राज को दूसरे प्रयास में सांसद बनने का सौभाग्य मिला है। पहली बार वह वर्ष 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रही थीं। वर्ष 2014 के निर्वाचन में उन्होंने मिथिलेश कुमार से यह सीट छीनी थी। इससे पहले वह लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी से दो बार विधायक भी रह चुकी हैं। कृष्णा राज ने बताया कि वर्ष 1996 में उन्हें विधायक बनने का मौका मिला था, इसके बाद 2002 का चुनाव वह करीब 800 मतों से हार गईं और इसके बाद 2007 का विधानसभा चुनाव उन्होंने फिर जीत लिया था।  
विज्ञापन


सरल स्वभाव की धनी और मिलनसार हैं सांसद
सांसद कृष्णा राज बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव की धनी हैं। वह लोगों से हर समय मिलने को तत्पर रहती हैं। वहीं उनके पति वीरेंद्र कुमार भी काफी मिलनसार हैं। वह एसबीआई की टाउनहाल शाखा में कार्यरत हैं। सांसद के एक बेटा और एक बेटी है। बेटी ने नेशनल लॉ कॉलेज से लॉ किया है और बेटा एमबीए कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद में तेज-तर्रार रुख से बनाई पहचान
सांसद कृष्णा राज जितनी हंसमुख और मिलनसार हैं, उतना ही संसद में वह तेज-तर्रार स्वभाव के लिए पहचान बनाने में कामयाब हुई है। उनकी कार्यशैली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 23 जून को बीएस पब्लिक स्कूल में दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री मनसुख भाई वासवा ने कृष्णा राज की प्रशंसा करते हुए बताया था कि वह संसद में केवल अपने क्षेत्र की ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की समस्याएं पूरी दमखम के साथ उठाती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed