फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kripal Murder Case

आसाराम प्रकरण में गवाह कृपाल हत्याकांड के मुकदमे की सुनवाई आज

Tue, 14 Jan 2020 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Kripal Murder Case
शाहजहांपुर। आसाराम प्रकरण में गवाह कृपाल सिंह की हत्या के मुकदमे की सुनवाई मंगलवार को एडीजे तृतीय की कोर्ट होगी। वहीं पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद के खिलाफ चल रहे दुष्कर्म के पुराने मुकदमे की सुनवाई बुधवार को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में होगी।
विज्ञापन

शहर की बिटिया के साथ दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम के खिलाफ गवाही देने वाले शहर के मोहल्ला गदियाना निवासी कृपाल सिंह को 10 जुलाई 2015 को गोली मार दी गई थी। 11 जुलाई को कृपाल सिंह ने बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस मामले में सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। हत्या के आरोप में कानपुर का पुष्पेंद्र उर्फ नारायण पांडेय कई माह तक जेल में रहा। वह 11 दिसंबर 2019 को जेल से जमानत पर छूटा है। वहीं दूसरे हत्या आरोपी कार्तिक को करनाल में दूसरे गवाह की हत्या में पानीपत जेल भेजा गया था। कृपाल हत्याकांड का मुकदमा एडीजे तृतीय की कोर्ट में चल रहा है। मुकदमे की सुनवाई मंगलवार को होगी। वहीं चिन्मयानंद के खिलाफ वर्ष 2012 में उनकी शिष्या ने बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामले की रिपोर्ट चौक कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। पीड़िता की गुहार पर मामले की जांच बदायूं सीओ ने की थी और 23 अक्तूबर को चार्जशीट सीजेएम कोर्ट शाहजहांपुर में दाखिल की थी। वहीं चिन्मयानंद ने चार्जशीट पर सवाल उठाते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तारी से बचने को स्टे ले रखा है। स्थानीय स्तर पर एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed