फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kotha village polling station performance on demand

कोठा गांव में मतदान केंद्र मांग पर प्रदर्शन

Fri, 06 Nov 2015 09:08 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 06 Nov 2015 09:08 PM IST
विज्ञापन
Kotha village polling station performance on demand
कांट ब्लॉक की ग्राम पंचायत विक्रमपुर से संबंध राजस्व गांव कोठा के बाशिंदों ने प्रधानी चुनाव के मद्देनजर गांव में मतदान केंद्र बनाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। ग्रामीणों ने बाद में सिटी मजिस्ट्रेट और डीपीआरओ को इसी आशय के ज्ञापन देकर चेताया कि कोठा गांव में पोलिंग स्टेशन नहीं बनाए जाने पर गांव के लोग मतदान का बहिष्कार करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का नेतृत्व करते हुए श्रीकांत अवस्थी ने बताया कि गांव में लगभग 600 मतदाता है, लेकिन मतदान केंद्र नहीं बनाया जाता। ऐसे में तमाम महिलाएं, बुजुर्ग और अशक्त लोग मताधिकार से वंचित रह जाते हैं। ग्रामीणों के साथ अधिवक्ता सर्वेश चंद्र मिश्र धांधू सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। धरना-प्रदर्शन में पवन यादव, रामऔतार, प्रदीप शुक्ला, विश्व प्रकाश, बृजपाल, रामसेवक, राजकुमारी, सविता, पुष्पा देवी, राकेश चंद्र, मुकेश कुमार, बेटा राम, शिवकुमार, मुरली, राम निवास, सत्य प्रकाश, रोशनी देवी, विमला, कमलेश चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed