फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kotedars reiterated their demand to increase the commission

कोटेदारों ने प्रदर्शन कर खाद्यान पर कमीशन बढ़ाने की दोहराई मांग

Wed, 30 Mar 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kotedars reiterated their demand to increase the commission
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आदर्श कोटेदार यूनियन के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिले के कोटेदारों ने मंगलवार को खाद्यान्न पर कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह और जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ओम हरि उपाध्याय से भेंट की। उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन देकर कोटेदारों के हित में अन्य कई मांगें भी उठाईं।
विज्ञापन

जिले भर से आए उचित दर विक्रेता पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। एसोसिएशन के अध्यक्ष जग्गू मिश्रा ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में कहा है कि उन्हें खाद्यान्न वितरण पर कमीशन पूर्ववत 70 रुपये क्विंटल दिया जा रहा है, जबकि अन्य कई राज्यों में कमीशन बढ़ाकर 200 रुपये क्विंटल किया जा चुका है। कहा कि गोदामों से खाद्यान्न कम दिया जा रहा है, क्योंकि बोरा के वजन का लाभ शासनादेश के बावजूद नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

कोटेदारों की आजीविका के लिए खाद्यान्न पर कमीशन तत्काल बढ़ाने, गोदामों से तौल कराकर खाद्यान्न का उठान कराने, स्कूलों में मध्याह्न भोजन और आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार वितरण में भाड़ा का भुगतान जल्द कराने आदि मांगों का उल्लेख किया है। डीएसओ ने कहा कि कमीशन का निर्धारण सरकार का नीतिगत निर्णय है। शासन स्तर से ही कार्रवाई होगी। प्रदर्शन मेें राजीव पांडेय, फुरकान अली, मुकेश कुमार त्रिवेदी, संजय मिश्रा, सुरेश कुमार, विनीत सिंह आदि कोटेदार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed