{"_id":"5e751a868ebc3e76a112b2e5","slug":"korona-virus-shahjahanpur-news-bly4002842188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनो को लेकर अलर्ट: कचहरी में गेट पर रोका वादकारियों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनो को लेकर अलर्ट: कचहरी में गेट पर रोका वादकारियों को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को जजी कचहरी पहुंचने वाले वादकारियों को गेट के अंदर नहीं जाने दिया गया। इससे गेट के बाहर भीड़ जमा हो गई। बाद में वकीलों ने गेट के बाहर आकर उन्हें मुकदमों की तारीखें बताईं, तब लोग अपने-अपने घरों को लौट गए। वहीं, जनता कर्फ्यू को लेकर भी अफसरों ने कवायद शुरू कर दी है। एसपी ने न्यायालय परिसर, सड़कों पर घूम रहे लोगों से एनाउंसमेंट कर बेवजह न रुकने और बिना काम से घर से बाहर न आने की अपील की।
शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह देहात क्षेत्र से आने वाले वादकारी विभिन्न मुकदमों की सुनवाई और तारीख जानने के लिए जजी कचहरी पहुंचने शुरू हो गए। गेट नंबर दो से जब लोग अंदर जाने लगे तो उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। इससे कुछ देर में गेट के बाहर वादकारियों की भीड़ जमा होने लगीं, जिन्हें वकीलों ने उनकी तारीखें लौटा दिया। उन्हीं लोगों को जजी कचहरी लाया गया, जिनका थाने से चालान किया गया था। वहीं, सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव अमित सिंह वर्मा ने सूचना जारी कर साथी अधिवक्ताओं को बताया कि विशेष प्रकृति के कार्यों के अलावा जिला न्यायालय में आने से अपने को विरत रखें।
बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जजी कचहरी में स्थित ज्यादातर न्यायालयों के कार्य को स्थगित कर दिया गया है। जजी कचहरी का गेट नंबर छह भी बंद कर दिया गया है। पेशी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कराने के आदेश दिए जा चुके हैं।