{"_id":"5e7112ff8ebc3ea81410101d","slug":"korona-virus-shahjahanpur-news-bly399892160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोन। का असर: रोडवेज बसों में टनकपुर रूट के घट गए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोन। का असर: रोडवेज बसों में टनकपुर रूट के घट गए यात्री
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना महामारी को रोकने के लिए उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध देवी पीठ माता पूर्णागिरि धाम की यात्रा और वहां शुरू हुए वार्षिक मेले पर उत्तराखंड सरकार ने रोक लगा दी है। इस कारण शाहजहांपुर से टनकपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या में एकाएक कमी आ गई है। होली के बाद से पीलीभीत रूट पर जाने वाली बसों में भी पूर्णागिरि जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी थी। इसे देखते परिवहन निगम ने टनकपुर रूट पर छह अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कराया, लेकिन कोरोना को लेकर केंद्र सरकार की एडवायजरी और दिशा निर्देश जारी होने के बाद लोगों ने अगले कुछ दिनों तक माता के दरबार में हाजिरी लगाने को वहां की यात्रा टाल दी है। फिलहाल, यहां से पीलीभीत तक सवारियां मिलने से टनकपुर रूट की बसों के संचालन पर रोक नहीं लगाई गई है।
पूर्णागिरि मेला पर रोक के बाद यहां से सीधे टनकपुर जाने वाले यात्री कम मिल रहे हैं, लेकिन टनकपुर रूट की अधिकांश बसें पीलीभीत, खटीमा, बनबसा आदि के यात्रियों को लेकर निकल रही हैं। अगर किसी ट्रिप में टनकपुर के यात्री नहीं मिल रहे तो बसें पीलीभीत से यात्री लेकर यहां लौट आती हैं। - संजीव निगम, स्टेशन प्रबंधक, शाहजहांपुर डिपो