{"_id":"56f045a74f1c1bc11af14d24","slug":"khutar-tehsil-status-to-uphold-the-voice-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार को तहसील का दर्जा देने को बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार को तहसील का दर्जा देने को बुलंद की आवाज
Tue, 22 Mar 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो शाहजहांपुर
ब्यूरो शाहजहांपुर
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खुटार को तहसील का दर्जा देने को बुलंद की आवाज
Link Copied
प्रशासन द्वारा विकास खंड मुख्यालय बंडा को तहसील बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजे जाने से खुटार के बाशिंदे भड़क उठे हैं। उन्होंने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर खुटार को तहसील का दर्जा किए जाने की मांग बुलंद की। बाद में खुटार तहसील बनाओ संघर्ष समिति की ओर से डीएम को राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में अपनी मांग के पक्ष में ऐतिहासिक, भौगोलिक और धार्मिक कारण गिनाए। सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि नई तहसील गठित करने के लिए प्रशासन ने नगर पंचायत खुटार को नजरंदाज करके क्षेत्र की जनता का अपमान किया है। अंग्रेजी शासनकाल में खुटार को तत्कालीन जनपद मोहम्मदी की तहसील का दर्जा मिला था। इस ब्लॉक ने देश को तमाम स्वतंत्रता सेनानी दिए। जनसंख्या और भौगोलिक दृष्टि से खुटार को तहसील बनाना उचित होगा क्योंकि तहसील मुख्यालय बनाने को पर्याप्त जमीन भी उपलब्ध है। ज्ञापन के अनुसार क्षेत्र के कई नागरिक तहसील मुख्यालय बनाने के लिए अपनी निजी जमीन भी दान में देने को तैयार हैं। कृषि उपज में अग्रणी खुटार को तहसील का दर्जा मिलने से कृषि उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा। ज्ञापन देने वालों में संघर्ष समिति के संयोजक विमलेश गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, मुकेश कुमार, सियाराम, अवनीश मिश्रा, वारिस अली, डीडी मिश्रा, अर्पित मिश्रा, लेखराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।