{"_id":"884f084e4e82fa3f66a3936268975ba7","slug":"khudaganj-merchants-display-on-kalktret-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदागंज के व्यापारियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदागंज के व्यापारियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 03 Aug 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदागंज में करीब एक माह से जारी बिजली संकट का समाधान नहीं किए जाने पर खुदागंज के व्यापारी सोमवार को भड़क उठे। उन्होंने व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों को साथ लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय से भेंट की और उन्हें ज्ञापन देकर कस्बे को नियमानुसार बिजली सप्लाई दिलाने की मांग की।
पॉवर कारपोरेशन ने खुदागंज नगर क्षेत्र में सुबह पांच से दस बजे तक और शाम पांच से आठ बजे तक आठ घंटे बिजली सप्लाई का शेड्यूल तय किया है। बावजूद इसके कटौती के अतिरिक्त कभी लाइन फाल्ट, तो कभी ट्रांसफार्मर की खराबी जैसी समस्याओं के कारण दिन में दो घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। अफसरों से कहे जाने पर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो व्यापारी उबाल खा गए। मिश्रा गुट के खुदागंज इकाई अध्यक्ष कृपाशंकर रस्तोगी सोमवार एक बस से वहां के व्यापारी लेकर मुख्यालय पर आ गए।
जानकारी पाकर संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ भी कई पदाधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। बाद में व्यापारियों को लेकर मिश्रा गुट का शिष्टमंडल एडीएम उपाध्याय से मिला और उन्हें ज्ञापन देकर अपनी समस्या बताई। व्यापारी नेता दुआ ने कहा कि कोई फाल्ट होने पर उसे समय से ठीक नहीं किया जाता और फाल्ट ठीक होने तक बिजली सप्लाई का समय खत्म हो जाता है। खुदागंज इकाई के अध्यक्ष रस्तोगी ने कहा कि वहां कोई शिकायत सुनने वाला नहीं मिलता क्योंकि एक्सईएन तिलहर में बैठते हैं और उन्होंने कभी भी खुदागंज जाकर वहां के सब स्टेशनों का हाल जानने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
एडीएम ने समस्या की गंभीरता देख तिलहर के एसडीएम और एक्सईएन को खुदागंज जाकर समस्या से निपटने के निर्देश दिए। साथ ही व्यापारियों से बिजली सप्लाई में सुधार के लिए पांच दिन का समय मांगा। प्रदर्शन और वार्ता में नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, ललित खुराना, नूरुद्दीन, संजीव गुप्ता, अरविंद सिंह, नसीम बेग, कश्मीर सिंह, बाबू सिंह प्रधान, अनिल शर्मा, अमनप्रीत सिंह आदि शामिल रहे।