{"_id":"bab357fc9fe1d381fe52405b9d8b9e92","slug":"khel-mantralay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के कंधों पर केंद्रीय योजनाओं का दारोमदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के कंधों पर केंद्रीय योजनाओं का दारोमदार
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 10 Mar 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय ने केंद्रीय योजनाओं को युवाओं से जोड़कर उनका प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया है। इसके लिए इसी माह राष्ट्रीय युवा नेतृत्व कार्यक्रम (एनवाईएलपी) नाम से योजना चलाई जाएगी। इस महत्वपूर्ण योजना को सफल बनाने का दायित्व नेहरू युवा केंद्र संगठन को सौंपा गया है।
नेहरू युवा केंद्र संगठन के मंडल निदेशक जेपीएस नेगी ने जिला युवा समन्वयक को पत्र भेजकर केंद्र सरकार की मंशा से अवगत कराया है। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए विकास खंड स्तरीय पड़ोसी युवा संसद कार्यक्रम (एनवाईएलपी) और विकास के लिए युवा (वाईएफडीपी) नामक कार्यक्रम चलाए जाएंगे। योजनांतर्गत कार्यक्रम से जिला युवा समन्वयक सलाहकार समिति की बैठक बुलाकर विकास विभाग की भूमिका और युवा मंडलों की सूची तय करेंगे। इसके बाद विकास खंड वार बैठक कर युवाओं को जागरूक किया जाएगा।
इस आयोजन में प्रधानमंत्री जन-धन योजना, स्वच्छ भारत/निर्मल भारत मिशन, सांसद आदर्श ग्राम योजना, श्रमदान, सुशासन को बढ़ावा देने संबंधी कार्य शामिल किए जाएंगे। वहीं, वाईएफडीपी के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा का अधिकतम उपयोग करने की मंशा है।
विज्ञापन
युवाओं के माध्यम से नदी, नालों एवं अन्य जल स्रोतों की सफाई, गाजर घास एवं लैंटाना जैसे पौधों का उन्मूलन, पौधरोपण, चरागाह विकास, पॉलीथिन का निष्पादन, स्कूलों, ग्राम पंचायत घरों, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सार्वजनिक स्थलों की सफाई एवं रंगाई-पुताई, संपर्क मार्गों की मरम्मत, कुपोषण उन्मूलन के लिए पोषक आहार वितरण, सार्वजनिक शौचालयों की देखभाल आदि कार्य कराए जाएंगे। खास बात यह है कि योजना के क्रियान्वयन पर नजर रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को भी जोड़ने की योजना बनाई गई है।