{"_id":"6047c84c8ebc3e8d1853c74e","slug":"khatushyam-baba-sobhayatra-shahjahanpur-news-bly440016544","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्गुन महोत्सव: खाटू श्याम की निकाली शोभायात्रा, लगे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्गुन महोत्सव: खाटू श्याम की निकाली शोभायात्रा, लगे जयकारे
विज्ञापन
शाहजहांपुर के बरेली मोड़ से श्रद्धा भक्ति की ओर से फाल्गुन महोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में ख?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ पर साउथ सिटी कॉलोनी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में मंगलवार को फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर से श्याम भक्त श्रद्धालुओं ने श्री खाटू श्याम का जयकारा लगाते हुए ध्वजा (निशान) शोभा यात्रा का हर्षोल्लास के साथ निकाली।
ढोल बाजा और हाथों में ध्वजा (निशान) लेकर शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिलाओं और पुरुषों ने साउथ सिटी कॉलोनी के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए वातावरण को श्याममय कर दिया। शोभा यात्रा में सबसे आगे सजे हुए घोड़े और बहुरंगी पुष्पों से सजी बग्घी पर विराजमान श्याम बाबा का साउथ सिटी में जगह-जगह भक्तों द्वारा स्वागत किया गया। निशान शोभा यात्रा में महिलाएं पुरुष, बच्चे आदि सैकड़ों श्याम भक्त हाथो में रंग-बिरंगे निशान लेकर और सिर पर पगड़ी पहनकर यात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा में तन्मय होकर नाचते भक्तों को देख अन्य लोग भी घरों से निकलकर श्रद्धालुओं के काफिले में शामिल हो गए।
निशान यात्रा के दौरान भजन गायक शिवम शर्मा और उनके साथियों ने श्याम प्रभु का आह्वान करते हुए तू मेरा यार है मेरा आधार है, श्याम मुझको जरा तेरी दरकार है, अपने दिल का हाल सुनावन आया हूं मैं तो मेरे श्याम को रिझावन आया हूं आदि भजन प्रस्तुत करके कॉलोनी को श्याम बाबा की भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। शोभा यात्रा के विसर्जन पर श्याम मंदिर में श्रद्धालुओें ने अपनी मनोकामना के साथ अपने- अपने निशान समर्पित किए। व्यवसथा में श्रद्धा भक्ति ट्रस्ट के प्रमुख अशोक अग्रवाल और अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

फाल्गुन महोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में हाथों में निशान लेकर चलतीं महिलाएं । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR