{"_id":"fb16e0e9fa37addd935c13569e500784","slug":"khanan-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां प्रशासन ने किया शासन को गुमराह!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां प्रशासन ने किया शासन को गुमराह!
पुवायां।
Updated Sun, 08 Mar 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेत खनन की शिकायत पर पुवायां के प्रशासन ने शासन तक को गुमराह कर दिया। मुख्यमंत्री से की गई शिकायत की जांच रिपोर्ट में अधिकारियों ने रेत खनन बंद होने की बात कही ह,ै जबकि क्षेत्र में गोमती नदी से अभी भी धड़ल्ले से रेत खनन हो रहा है। एसडीएम का कहना है कि पुलिस की ओर से दी रिपोर्ट को आगे भेजा गया है, जबकि पुलिस का कहना है कि उन्होंने ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं दी है।
गांव पकड़िया हकीम निवासी एक व्यक्ति ने दिसंबर में मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से गांव गदाईसांडा के पास गोमती नदी से रेत खनन होने की शिकायत की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंडलायुक्त बरेली से रिपोर्ट मांगी थी। मंडलायुक्त कार्यालय से डीएम और एडीएम कार्यालय होते हुए पत्र एसडीएम कार्यालय तक आ पहुंचा। एसडीएम ने अधीनस्थों से जवाब मांगा तो रिपोर्ट में लिख दिया गया कि ‘रेत खनन का कार्य वर्तमान समय में बंद है’। इसी रिपोर्ट को एसडीएम ने उच्चाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है जबकि हकीकत में सिर्फ गदाईसांडा ही नहीं गोमती नदी और शारदा नहर से पूरे तहसील क्षेत्र में लगभग एक दर्जन स्थानों पर अड्डे बनाकर खुलेआम रेत का खनन किया जा रहा है।
पुलिस की ओर से मिली थी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री कार्यालय से मामले की जांच कर आख्या मांगी गई थी। मैने पुलिस से जवाब तलब किया था। पुलिस की ओर से क्षेत्र में खनन बंद होने की रिपोर्ट दी गई थी। जिसे मैने भेजा है। अगर क्षेत्र में कहीं भी खनन हो रहा है तो कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
- लालबहादुर, एसडीएम पुवायां
रिपोर्ट मांगे जाने की
जानकारी नहीं
मुख्यमंत्री कार्यालय से अवैध खनन की रिपोर्ट मांगने की जानकारी नहीं है। पुलिस ने ऐसी कोई जांच रिपोर्ट भी नहीं दी है। यदि नदी और नहर से अवैध खनन हो रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- अशोक सिंह, कोतवाली प्रभारी पुवायां