फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   khalasa srijna dovas

खालसा सृजना दिवस पर सजा दीवान

Thu, 14 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 14 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
khalasa  srijna dovas
खालसा सृजना दिवस पर सजा दीवान
 गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में खालसा सृजना दिवस (बैसाखी) पर दीवान सजाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के  दरबार के समक्ष मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। 
विज्ञापन

इससे पूर्व गुरुद्वारा में चल रहे श्री अखंड पाठ का समापन और सुखमनी साहिब के पाठ हुए। अखंड पाठ का आयोजन मनमीत सिंह, बलवीर सिंह, मनोहर सिंह की ओर से किया गया था। इसी कड़ी में परमजीत सिंह रावल ने शबद-गायन किया। रामदास संगीत विद्यालय रोजा के छात्र-छात्राओं ने गुरुवाणी का पाठ किया। आयोजन में कानपुर के भाई जसविंदर सिंह खालसा ने साजना दिवस की महत्ता प्रकाश डालते हुए खालसा पंथ की स्थापना को शुभ बताया। गुरु गोविंद सिंह महाराज को याद करते हुए उन्होंने शबद-कीर्तन भी किया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने फूलों से सुसज्जित दरबार में मत्था टेककर सुख-शांति की कामना की। 
विज्ञापन

संस्थाध्यक्ष कमलेश कौर माटा ने सभी सहयोगियों को सरोपा भेंटकर सम्मानित किया। महामंत्री हरभजन सिंह दुआ के संचालन में हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जुझार सिंह मोगा ने आभार व्यक्त किया। समापन पर सभी ने भंडारा छका। आयोजन में त्रिलोचन सिंह, मंजीत सिंह, दलीप सिंह, अवतार सिंह मोगा, करतार सिंह, महेंदर सिंह, गुरमीत सिंह बग्गा, राजकौर, शरनजीत सिंह खालसा, रंजीत सिंह बग्गा, रवींदर सिंह बग्गा, सिमरजीत सिंह माटा, जैसमीन, रानी ढींगरा आदि का योगदान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जलियांवाला बाग कांड की स्मृति में की सभा
शाहजहांपुर। पंजाबी सिख समाज सेवा संगठन की ओर से जलियांवाला बाग कांड की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष राजू बग्गा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 1919 में आज के ही दिन हजारों माताएं, बहनें, भाई और बच्चे अंग्रेजी हुकूमत की क्रूरता के शिकार हुए थे। उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए मौत का शिकार हुए लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सभी ने देशहित में काम करने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा में बबलू सिंह, लविश बग्गा, दलीप सिंह, बलविंदर सिंह, बाबू सिंह, प्रखर शर्मा, सचिन, गंभीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, रंदीप सिंह, सजहदीप सिंह, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed