{"_id":"2a5f800fb705adba31fac76cc46c5ee0","slug":"khadi-mahotsav-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं को शिक्षा से वंचित रखना महापाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं को शिक्षा से वंचित रखना महापाप
श्ााहजहांपुर
Updated Mon, 29 Dec 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की सर्दी के बीच खिली धूप के बाद खादी महोत्सव ग्राहकों से चहक उठा। ग्राहकों से खिरनीबाग मैदान खचाखच भरा रहा और ग्राहकों ने मनमाफिक आइटम खरीदकर मेला का आनंद लिया। वहीं, बालिका शिक्षा पर गोष्ठी कर बच्चों में भेदभाव नहीं करने का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। इस बीच बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
गोष्ठी में एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा मनुष्य के संस्कार की एक प्रक्रिया है। व्यक्ति को मनुष्यता के गुणों से विभूषित करने का कार्य शिक्षा ही करती है। इस गुण से बालिकाओं को वंचित रखना महापाप है। इसलिए बेटे-बेटियों को समान रूप से आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। शिक्षा ही विकास की पहली सीढ़ी है। इस अवसर पर सुशील विचित्र, डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री, अग्निशमन अधिकारी धीरेंद्र सिंह यादव, उप कृषि निदेशक प्रसार डॉ. आरके यादव, सर्व शिक्षा अभियान के सहायक लेखाधिकारी पीपी सिंह, मुनीश सिंह परिहार आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को लेखाधिकारी सिंह ने पुरस्कृत भी किया गया। डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए कार्यक्रम में रमेश भइया ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विमला बहन, पंकज मिश्रा, विश्शन कुमार, धर्मेंद्र सिंह, रमेश तिवारी, जगदीश प्रसाद वर्मा, आदिल खां, मुकेश सैनी आदि मौजूद रहे।