फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   khadi mahotsav

खादी महोत्सव में एक करोड़ के उत्पाद बिके

Sat, 27 Dec 2014 09:09 PM IST
श्ााहजहांपुर
श्ााहजहांपुर Updated Sat, 27 Dec 2014 09:09 PM IST
विज्ञापन
khadi mahotsav
खिरनीबाग मैदान में चल रहे खादी महोत्सव में गोष्ठी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर चला। वहीं कड़ाके की ठंड के बावजूद ग्राहकों ने मेले का लुत्फ लिया और जरूरत के अनुसार खरीददारी की। एक अनुमान के मुताबिक मेला में अब तक एक करोड़ से अधिक की बिक्री हो चुकी है जिसमें करीब 70 लाख रुपये की बिक्री सिर्फ खादी उत्पादों की होना बताई गई है।
विज्ञापन


शीतलहर में डूबे लोगों के बीच बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। वीएल एजेकेशन प्वाइंट की इशिका, श्वेता, गुनगुन, मानसी, इशी, कोमल आदि ने वंदे मातरम गीत पर भावपूर्ण नृत्य किया। बाद में रंग दे बसंती और नगाड़े संग ढोल बाजे गीत पर मनभावन प्रस्तुति कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


वहीं विधायक राजेश यादव और सपा नेता उपेंद्र पाल सिंह ने खादी मेला को जनपद की धरोहर बताकर उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। साथ ही बच्चों की प्रस्तुतियों को भी सराहा। दोनों अतिथियों को मेला संयोजक रमेश भइया ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पीलीभीत के उप कृषि निदेशक डॉ. एके सिंह, अजय शर्मा, खालिद अली, जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्र, अभिषेक, पंकज मिश्रा, शाहिना खातून, विमला बहन आदि मौजूद रहीं। संचालन कवि डॉ. इंदु अजनबी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व गोरक्षा-गो सेवा विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बजरंग दल के प्रांतीय नेता अनुज कुमार सिंह, श्याम बहादुर कटियार, राजेश अवस्थी, कृष्ण कुमार सक्सेना, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा, सभापति पाठक आदि ने विचार व्यक्त कर गोवंश रक्षा का संकल्प लिया।

 इस मौके पर अमन नैयर, सत्यपाल मिश्रा, संजय उपाध्याय, सुमन श्रीवास्तव, अवधेश मिश्रा, मुनीश सिंह परिहार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed