फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   khadi mahotsav

देश की धरोहर है खादी: राममूर्ति

Wed, 17 Dec 2014 12:13 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 17 Dec 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
khadi mahotsav
खिरनीबाग रामलीला मैदान में सोमवार से शुरू हुए खादी महोत्सव में मंगलवार को सांस्कृतिक पंडाल का उद्घाटन हुआ। यह उद्घाटन राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने किया। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद राज्यमंत्री वर्मा ने कहा कि गांव के विकास का मार्ग जिस ओर जाता है, खादी महोत्सव उसी रास्ते को इंगित करता है। इससे ग्रामोद्योग को बढ़ावा मिलता है और नौजवान रोेजगार पाते हैं। खादी देश की धरोहर है और इसके  प्रचार-प्रसार को लगने वाले मेले इसे आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। छोटे-छोटे उद्योग धंधों ने लाखों हाथों को काम दिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश पांडेय ने कहा कि खादी महोत्सव की गरिमा दिनोंदिन नई ऊंचाइयां छू रही है। शासकीय अधिवक्ता श्रवण कुमार मिश्रा ने महोत्सव में आने वाले उत्पाद गुणवत्ता की कसौटी पर भी खरे उतर रहे हैं। इससे पूर्व खादी मेला में ग्राहकों ने दुकानों का भ्रमण कर आवश्यकतानुसार खरीददारी की।
विज्ञापन

इस बार खादी महोत्सव नए कलेवर में दिखाई पड़ रहा है, जिससे लोग उस ओर आकर्षित हो रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. विनीता चौहान, डॉ. इंद्रेश गुप्ता, डॉ. एनपी गुप्ता, डॉ. केपी सिंह, डॉ. केडी सिंह, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए सांस्कृतिक पंडाल के उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन तनवीर खां ने और व्यवस्थापक रमेश भइया ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed