{"_id":"5734a08f4f1c1b9b3791a471","slug":"kerosene-recovery-orders-in-the-case-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसीन बरामदगी के मामले में रिपोर्ट के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरोसीन बरामदगी के मामले में रिपोर्ट के आदेश
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 13 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ मई को पुवायां में निगोही रोड पर एक हजार लीटर केरोसीन बरामदगी के मामले में डीएम ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक ने पुलिस को चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में पूर्ति निरीक्षक संतोष शर्मा ने बताया कि 25 अगस्त 15 और 27 मार्च 2016 को पुवायां में निगोही रोड पर भारी मात्रा में केरोसीन बरामद किया गया था। दोनों मामलों में डीएम के आदेश पर पुवायां के संतोष गुप्ता, लल्ला मिश्रा और तिलहर के गांव बंधीचक के धनपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। नौ मई को वह दरोगा नासिर खां, गुड्डू सिंह, वीर सिंह के साथ मामले की जांच के लिए पूर्व में सीलबंद की गई दुकान पर गए। दुकान के पास गंध मालूम होने पर पास की बिना शटर की दुकान में देखा गया तो सरसों के गट्ठर में नीले केरोसीन से भरे दो ड्रम पाए गए। दुकान के पीछे भी नीले केरोसीन से भरे तीन ड्रम मिले। इस तरह कुल एक हजार लीटर तेल बरामद किया गया। लोगों ने बताया कि बरामद तेल कटरा बाजार के विष्णु गुप्ता का है, जो पूर्व में नामजद संतोष गुप्ता का सगा भाई है। तहरीर में कहा गया है कि पूर्व में दर्ज दो रिपोर्ट में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आरोपियों ने ही विष्णु गुप्ता को शामिल कर तेल की खरीद और बिक्री शुरू कर दी। पूर्ति निरीक्षक ने पुवायां के संतोष गुप्ता, विष्णु गुप्ता, लल्ला मिश्रा और बंधचक के धनपाल सिंह यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
माता-पिता ने दी अनशन की चेतावनी
पुवायां। पूर्व में दर्ज रिपोर्ट और बृहस्पतिवार को दी गई तहरीर में नामजद लल्ला मिश्रा के पिता बेदप्रकाश और मां रेशमा देवी ने कहा कि उनका पुत्र पूरी तरह निर्दोष है। उसे बेवजह फंसाया जा रहा है। इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। इसको लेकर शुक्रवार से वे जिला मुख्यालय पर अनशन करेंगे।
विज्ञापन
माता-पिता ने दी अनशन की चेतावनी
पुवायां। पूर्व में दर्ज रिपोर्ट और बृहस्पतिवार को दी गई तहरीर में नामजद लल्ला मिश्रा के पिता बेदप्रकाश और मां रेशमा देवी ने कहा कि उनका पुत्र पूरी तरह निर्दोष है। उसे बेवजह फंसाया जा रहा है। इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। इसको लेकर शुक्रवार से वे जिला मुख्यालय पर अनशन करेंगे।
विज्ञापन