फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   kawarye

टैंकर की टक्कर से ट्रॉली पलटी, 17 घायल

Mon, 22 Jul 2019 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
kawarye
जलालाबाद। कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर शनिवार देर रात अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव ठिंगरी व गोरा के बीच कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में शीरा भरे टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि ट्रॉली पलट गई। हादसे में 17 कांवड़िये घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां से 11 कांवड़ियों की हालत गंभीर होने से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं हादसे के बाद चालक मय टैंकर के भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर रविवार सुबह एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल कांवड़ियों का हाल जाना और अस्पताल स्टाफ से बेहतर उपचार करने को कहा।
विज्ञापन

बता दें कि सभी कांवड़िये लखीमपुर खीरी के विभिन्न गांवों के थे और वह लोग फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से जल भरने जा रहे थे, बताते हैं कि रात करीब दो बजे जब ट्रैक्टर ट्रॉली गांव ठिंगरी व गोरा के बीच पहुंची, तभी बरेली की ओर से आ रहे शीरा भरे टैंकर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर लग गई। जिससे ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। उधर से गुजर रहे लोगों ने जैसे-तैसे कर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां दो लोगों पंकज और संतोष की हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और घटना की जानकारी ली। हालत में सुधार होने पर बाकी घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

घायलों की सूची--
घायलों में लखीमपुर खीरी के गांव सहायपुर जागीर निवासी पंकज (18), संतोष (33), मंगूलाल (22), कर्मजीत (19), गुड्डू (18), रवि सिंह (24), गांव बरखेड़ा निवासी रवि (18), सुबोध (19), स्वराज (12) पुत्र हंसराज, मनीष (22), शेखर चंद्र(21), राजेश (38), नीरज (36), थाना पसगवां के गांव कोयला बाजार निवासी यशपाल, गांव बेलाहारा निवासी रामरतन (28), गांव कचनार निवासी रामलखन(37), गांव भगतपुर मैलानी निवासी राजू (23) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्हागंज क्षेत्र में शनिवार रात हुइ दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली सवार कांवड़िये घायल हो गए। घायलों की जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली गई है। ज्यादातर लोगों की हालत ठीक है। घटना करने वाले टैंकर की सुरागरसी की जा रही है।
डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed